फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress MLA from Biaora seat Govardhan Singh Dangi passes away, CM expresses sorrow

मध्यप्रदेश: ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन, सीएम ने जताया दुख

Tue, 15 Sep 2020 11:30 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 15 Sep 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress MLA  from Biaora seat Govardhan Singh Dangi passes away, CM expresses sorrow
गोवर्धन सिंह दांगी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/MP Congress

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन हो गया है। दांगी का दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनका देर रात निधन हो गया। दांगी कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कांग्रेस विधायक के निधन पर दुख जताया है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि कांग्रेस विधायक लंबे समय से बीमार थे, जिसके चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक के निधन की खबर सुनते ही उनके समर्थकों के बीच निराशा की लहर दौड़ गई है। सभी लोगों को इस बात की उम्मीद थी की दांगी जल्द ही ठीक होकर क्षेत्र में लौटेंगे। लेकिन, उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। 
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार, दांगी कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे। इस कारण उनके शरीर के अंगों ने साथ देना छोड़ दिया था और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया। बताया गया है कि विधायक के बेटे लक्ष्मण सिंह दांगी उनके शव को लेकर ब्यावरा आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं, वहीं अब विधायक के निधन के बाद 28 सीटों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 


सीएम चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि!'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed