फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress burnt the effigy of Kalicharan Maharaj in Indore, said- sedition case should be filed

Indore News: कांग्रेस ने जलाया कालीचरण महाराज का पुतला, कहा- दर्ज होना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा

Thu, 30 Dec 2021 01:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:36 PM IST
सार

महात्मा गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को लेकर मप्र में सियासत गर्मा रही है। इंदौर में कांग्रेस ने कालीचरण महाराज का पुतला जलाया है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress burnt the effigy of Kalicharan Maharaj in Indore, said- sedition case should be filed
इंदौर में कालीचरण महाराज का पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महात्मा गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को लेकर मप्र में सियासत गर्मा रही है। इंदौर में कांग्रेस ने कालीचरण महाराज का पुतला जलाया है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले बुधवार को कालीचरण महाराज पर कांग्रेस नेता ने तीस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महात्मा गांधी के खिलाफ कालीचरण महाराज ने अशोभनीय टिप्पणी की थी। उन्होंने नाथूराम गोडसे को महात्मा बताया था। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद कालीचरण महाराज का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि धर्म संसद में बोले गए अपने शब्दों पर उनको कोई अफसोस नहीं है। वे गांधी से नफरत करते हैं। अगर मृत्युदंड भी दिया जाएगा तो स्वीकार है।
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो में महात्मा गांधी पर कई तरह के आरोप भी लगाए और कहा कि हिंदुत्व के लिए उन्होंने क्या किया। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने आपत्ति जताई और गुरुवार को इंदौर में शहर कांग्रेस ने कालीचरण महाराज का पुतला जलाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि कालीचरण के इस बयान के पीछे राजनीतिक लाभ लेने की मंशा नजर आ रही है। कालीचरण महाराष्ट्र से पार्षद का चुनाव लड़कर हार चुका है ऐसे में अब फिर से किसी खास दल के करीब जाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने की थी इनाम की घोषणा
मामले में रायपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह खजुराहो से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। इस पर भी मप्र की सियासत गर्माई है। गृह मंत्री नरोतम्म मिश्रा ने गिरफ्तारी के तरीके पर सवाल उठाए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इंटर स्टेट प्रोटोकॉल को तोड़ा है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने कहा था कि जो भी फरार कालीचरण को ढूंढकर पुलिस को सूचना देगा व गिरफ्तारी में मदद करेगा उसे तीस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। भाजपा अगर राष्ट्रपिता का सम्मान करती है तो मप्र में कालीचरण के आने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।  महात्मा गांधी को अपमानित करने वाला देश का हितैषी नहीं हो सकता। महात्मा गांधी को अपमानित करने वाले को जेल भेजना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed