फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress aims to connect 1 lakh workers and employees with digital membership

मध्य प्रदेश: कांग्रेस का 1 लाख कामगारों एवं कर्मचारियों को डिजिटल सदस्यता से जोड़ने का लक्ष्य

Wed, 16 Mar 2022 08:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Mar 2022 08:59 PM IST
सार

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 1 लाख कामगारों एवं कर्मचारियों को डिजिटल सदस्यता से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress aims to connect 1 lakh workers and employees with digital membership
एमपी कांग्रेस कामगार संगठन की कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 1 लाख कामगारों एवं कर्मचारियों को डिजिटल सदस्यता से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों की आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 15 से 20 साल में असंगठित क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ा है, नई चुनोतियां उनके सामने आई हैं। मनरेगा, सर्विस सेक्टर, स्ट्रीट वेंडर्स जैसे कामगारों का तेजी से फैलाव हुआ है, लेकिन असंगठित कामगार वर्ग आज हैरान-परेशान है। शिवराज सरकार ने इस वर्ग के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे इस वर्ग का भला हो सका हो। उन्होंने कहा कि एक लक्ष्य निर्धारित कर हमें संगठन को मजूबत करना है। सदस्यता को लेकर विभाग को एक टारगेट बनाना चाहिए। हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं, अपितु भाजपा के संगठन से है। जिस निष्ठा से आप कांग्रेस और कांग्रेस की संस्कृति से जुड़े हैं, उसी निष्ठा के साथ संगठन में भी काम करें। हमारे देश की संस्कृति, कांग्रेस की संस्कृति एक है और इस संस्कृति को बचाना हमारा कर्तव्य है।         
विज्ञापन

                        
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदितराज ने कहा कि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में आज से डिजिटल सदस्यता की शुरुआत की गई है, जिसमें सदस्यता वाले छोटा कार्यकर्ता भी ऊपर आकर किसी भी चुनाव में टिकट की दावेदारी कर सकता है। कांग्रेस को जमीनी कार्यकर्ताओं की जरूरत है, जो पार्टी का कार्य करें, मध्य प्रदेश में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का लक्ष्य 1 लाख डिजिटल सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना है जो निरंतर जारी है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्तमान समय सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म का है, देश में करीब 45 करोड़ असंगठित क्षेत्र के लोग काम कर रहे हैं। आने वाले समय में चुनाव सोशल मीडिया द्वारा लड़ा जाएगा। कांग्रेस सरकार सदैव असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए काम करते आई है, लेकिन वह कभी अपने द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को गिना नहीं पाई। वर्ष 1996 हो या 2007 कांग्रेस ने असंगठित क्षेत्र के लोंगो की सामाजिक  एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए अनेक कार्य किए हैं। सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि उस समय सोशल मीडिया का जमाना नहीं था। बीजेपी द्वारा आज सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है और सभी प्लेटफार्म पर कांग्रेस के कार्यों को भी अपना बताया जा रहा है।

 
असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष बिसेन ने कहा कि हम असंगठित क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ेंगे। हमें विभाग के अध्यक्ष डॉ. उदित राज एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से 1 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसे मध्य प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारी हर जिले में सदस्य बनाने का काम भी करेगें और निश्चित रूप से लक्ष्य पूर्ण कर प्रदेश में राहुल गांधी एवं कमलनाथ के नेतृत्व को मजबूती प्रदान की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed