{"_id":"61e659e5e311ca1e5f0a80db","slug":"madhya-pradesh-college-exams-will-be-held-offline-only-no-proposal-of-online-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र में ऑफलाइन ही होंगी परीक्षाएं: गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव छात्रों को मिलेगा एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में ऑफलाइन ही होंगी परीक्षाएं: गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव छात्रों को मिलेगा एक और मौका
Tue, 18 Jan 2022 11:40 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:40 AM IST
सार
कॉलेजों की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन, इस पर बने असमंजस को गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम ऑफलाइन परीक्षाओं की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में कॉलेजों की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। इस पर बने असमंजस को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खत्म कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में साफ किया कि हम ऑफलाइन परीक्षाओं की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन हो चुका है। अगर कोई पॉजिटिव आया तो अगले सेमेस्टर में उसे अलग मौका मिलेगा।
दरअसल, यह मुद्दा पिछले कुछ समय से असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है। कई कॉलेजों में छात्र मांग कर रहे थे कि केस बढ़ रहे हैं तो सरकार को ऑनलाइन परीक्षाएं करानी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने भी मोर्चा संभाल रखा है। कुछ शहरों में भाजपा से जुड़ी छात्र राजनीति इकाई एबीवीपी भी इसके लिए आवाज बुलंद कर रही हैं। गृह मंत्री के बयान से साफ है कि राज्य सरकार फिलहाल ऑनलाइन परीक्षाएं कराने के मूड में नहीं है। इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं होना तय है। इस मसले पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में भी याचिका पर सुनवाई होनी है।