फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: College exams will be held offline only, no proposal of online exams

मप्र में ऑफलाइन ही होंगी परीक्षाएं: गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव छात्रों को मिलेगा एक और मौका

Tue, 18 Jan 2022 11:40 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 18 Jan 2022 11:40 AM IST
सार

कॉलेजों की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन, इस पर बने असमंजस को गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम ऑफलाइन परीक्षाओं की ओर जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: College exams will be held offline only, no proposal of online exams
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कॉलेजों की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। इस पर बने असमंजस को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खत्म कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में साफ किया कि हम ऑफलाइन परीक्षाओं की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन हो चुका है। अगर कोई पॉजिटिव आया तो अगले सेमेस्टर में उसे अलग मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


दरअसल, यह मुद्दा पिछले कुछ समय से असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है। कई कॉलेजों में छात्र मांग कर रहे थे कि केस बढ़ रहे हैं तो सरकार को ऑनलाइन परीक्षाएं करानी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने भी मोर्चा संभाल रखा है। कुछ शहरों में भाजपा से जुड़ी छात्र राजनीति इकाई एबीवीपी भी इसके लिए आवाज बुलंद कर रही हैं। गृह मंत्री के बयान से साफ है कि राज्य सरकार फिलहाल ऑनलाइन परीक्षाएं कराने के मूड में नहीं है। इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं होना तय है। इस मसले पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में भी याचिका पर सुनवाई होनी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed