फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh CM Shivraj singh said Digvijaya Singh mentality is Talibani, on Indian officials silently visit to meet Taliban leaders

आरोप-प्रत्यारोप: 'दिग्विजय की मानसिकता तालिबानी', तालिबान से चुपचाप मिलने के बयान पर शिवराज का पलटवार

Wed, 23 Jun 2021 10:16 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 23 Jun 2021 10:16 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मानसिकता तालिबानी है।

विज्ञापन
Madhya pradesh CM Shivraj singh said Digvijaya Singh mentality is Talibani,  on Indian officials silently visit to meet Taliban leaders
Digvijaya Singh, Shivraj Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि तालिबान नेताओं से मिलने के लिए भारतीय अधिकारी चुपचाप दौरा करते हैं। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट को लेकर निशाना साधा, जिसमें एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया था कि भारतीय अधिकारी के चुपचाप तालिबान से मिलकर सीधे बात करते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी (दिग्विजय सिंह) मानसिकता तालिबानी है। 
विज्ञापन

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर एक ट्वीट किया। इस मीडिया रिपोर्ट में तालिबान के साथ भारतीय नेताओं की मुलाकात के बारे में बताया गया। दिग्विजय सिंह ने कहा, ''यह बहुत ही गंभीर विषय है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या भाजपा आईटी सेल इसको संज्ञान में लेकर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लेगा?''


क्या है मामला?
 एक अंग्रेजी समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय अधिकारियों के कतर की राजधानी दोहा में तालिबान नेताओं के साथ सीधे बातचीत करने का खुलासा किया। समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार इसकी पुष्टि हुई है कि भारत सीधे तालिबान से बात कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया तालिबान से बात करने के लिए भारतीय अधिकारियों का चुपचाप एक दौरा हुआ है।  बता दें कि ये बातें तब सामने आई हैं, जब पिछले दो हफ्तों में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर कतर में नेताओं से मुलाकात के लिए दो दौरे कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed