{"_id":"60d2bca4aab59809be42d9ab","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-said-digvijaya-singh-mentality-is-talibani-on-indian-officials-silently-visit-to-meet-taliban-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप-प्रत्यारोप: 'दिग्विजय की मानसिकता तालिबानी', तालिबान से चुपचाप मिलने के बयान पर शिवराज का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप-प्रत्यारोप: 'दिग्विजय की मानसिकता तालिबानी', तालिबान से चुपचाप मिलने के बयान पर शिवराज का पलटवार
Wed, 23 Jun 2021 10:16 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:16 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मानसिकता तालिबानी है।
विज्ञापन
Digvijaya Singh, Shivraj Singh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि तालिबान नेताओं से मिलने के लिए भारतीय अधिकारी चुपचाप दौरा करते हैं। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट को लेकर निशाना साधा, जिसमें एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया था कि भारतीय अधिकारी के चुपचाप तालिबान से मिलकर सीधे बात करते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी (दिग्विजय सिंह) मानसिकता तालिबानी है।
विज्ञापन
Bhopal: "His (Digvijaya Singh) mentality is Talibani", says Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan over the Congress leader's recent tweet quoting a media report that 'Indian officials silently visit to meet Taliban leaders' pic.twitter.com/Mz1FcBwzYy
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 23, 2021
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर एक ट्वीट किया। इस मीडिया रिपोर्ट में तालिबान के साथ भारतीय नेताओं की मुलाकात के बारे में बताया गया। दिग्विजय सिंह ने कहा, ''यह बहुत ही गंभीर विषय है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या भाजपा आईटी सेल इसको संज्ञान में लेकर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लेगा?''
क्या है मामला?
एक अंग्रेजी समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय अधिकारियों के कतर की राजधानी दोहा में तालिबान नेताओं के साथ सीधे बातचीत करने का खुलासा किया। समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार इसकी पुष्टि हुई है कि भारत सीधे तालिबान से बात कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया तालिबान से बात करने के लिए भारतीय अधिकारियों का चुपचाप एक दौरा हुआ है। बता दें कि ये बातें तब सामने आई हैं, जब पिछले दो हफ्तों में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर कतर में नेताओं से मुलाकात के लिए दो दौरे कर चुके हैं।
