फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh cm Shivraj Singh Chouhan the Government of 11 Years

सरकार के 11 साल पूरे होेने पर बोले शिवराज, 'जनता का सेवक हूं'

Tue, 29 Nov 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
 Madhya Pradesh cm Shivraj Singh Chouhan the Government of 11 Years
- फोटो : ANI

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के 11 साल पूरे हो गए। 11 साल पहले 29 नवंबर 2005 को शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। इस मौके पर पार्टी प्रदेशभर में दीपोत्सव मनाएगी। इस मौके को खास बनाने के लिए बीजेपी एक हफ्ते तक जश्न मनाएगी। इस जश्न के बहाने जनता तक पहुंचने की कोशिश भी की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज मुझे मध्य प्रदेश की सेवा करते हुए 11 साल हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश को हमेशा परिवार मानकर काम किया है। प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसेवक के रूप में 11 साल पूरे किए हैं। जो कि मध्य प्रदेश के इतिहास में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। मध्यप्रदेश के इतिहास में वह ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे अधिक 11 साल पूरे किये हैं। शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे पहले 29 नवंबर 2005 में शपथ ली थी। चौहान के नेतृत्व में बीजेपी ने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में 230 सीटों में से 143 पर विजय के साथ बहुमत हासिल कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। तब चौहान वर्ष 2008 में दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाले के आरोपों के बावजूद चौहान वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की 165 विधानसभा सीटों पर जीत के साथ 14 दिसंबर 2013 को तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed