{"_id":"5a58b4df4f1c1bfa408b465a","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chauhan-prohibits-release-of-sanjay-leela-bhansali-film-padmavat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में भी ‘पद्मावत’ की रिलीज पर लगी रोक, सीएम शिवराज बोले नहीं बदलेगा रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में भी ‘पद्मावत’ की रिलीज पर लगी रोक, सीएम शिवराज बोले नहीं बदलेगा रुख
अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल
Updated Fri, 12 Jan 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत का दृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘पद्मावती’ का नाम भले ही बदलकर ‘पद्मावत’ हो गया हो लेकिन इसे मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां अपना फैसला बताते हुए कहा कि नाम बदल देने से हमारा रुख नहीं बदल जाएगा। जब तक फिल्म में से विवादस्पद चीजें नहीं हटाई जातीं तब तक सरकार का यही रुख रहेगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि यदि फिल्म से विवादस्पद दृश्य हटाए जाते हैं तो रिलीज किए जाने के बारे में विचार किया जा सकता है। बता दें कि राजस्थान और गुजरात में ‘पद्मावत’ प्रतिबंधित की जा चुकी है।
मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान और गुजरात में भी भाजपा की सरकार है। इनमें से दो राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि भाजपा शासित गोवा में पर्रिकर सरकार ने ‘पद्मावत’ को रिलीज किए जाने की हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर महीने में फिल्म ‘पद्मावती’ पर उठे विवाद के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री चौहान ने एक कदम आगे बढ़कर रानी पद्मावती को राष्ट्रमाता तक की उपाधि दे डाली थी।