{"_id":"62910eb3b40402558850ba71","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-said-bjp-will-create-history-of-victory-in-panchayat-and-civic-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: सीएम शिवराज बोले पंचायत और निकाय चुनाव में महाविजय का इतिहास रचेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: सीएम शिवराज बोले पंचायत और निकाय चुनाव में महाविजय का इतिहास रचेगी भाजपा
Sun, 29 May 2022 12:36 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 29 May 2022 12:36 PM IST
सार
प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव में भाजपा महाविजय का इतिहास रचेगी।
विज्ञापन
बीजेपी मुख्यालय में चुनाव प्रबंध कार्यालय का उदघाटन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव में भाजपा महाविजय का इतिहास रचेगी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश शासन के मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और कन्या पूजन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में अच्छे और सच्चे जनसेवक चुनकर आएं, गरीब कल्याण के काम करें, राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाएं इसके लिए आवश्यक है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि चुनकर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। महाविजय के संकल्प के साथ कार्यालय का उद्घाटन हुआ है और भारतीय जनता पार्टी महाविजय प्राप्त करेगी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंध कार्यालय का उद्घाटन किया है। स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से हमारा नेतृत्व दृढ़ संकल्पित होकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और हम ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेगें। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में उतरा हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने प्रदेश की 23 हजार पंचायतों में गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से लोगों का जीवन बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, शक्ति और समर्पण के साथ पार्टी को विजयी बनाने के लिए संकल्पित हैं और इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास बनाएगी।