फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh CM's big meeting on Corona: Shivraj said - Indore has to be most alert, increase testing, make arrangements

मध्य प्रदेश सीएम की कोरोना पर बड़ी बैठक: शिवराज ने कहा- इंदौर को सबसे ज्यादा सतर्क रहना है, टेस्टिंग बढा दें, व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें

Thu, 30 Dec 2021 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 07:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार दोपहर कलेक्टर-कमिश्नर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली। इसमें कोरोना नियंत्रण की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM's big meeting on Corona: Shivraj said - Indore has to be most alert, increase testing, make arrangements
Bhopal: कोरोना पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री ने वीसी में निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार दोपहर कलेक्टर-कमिश्नर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली। इसमें कोरोना नियंत्रण की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके अलावा सीएम ने बच्चों के टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा की। चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। बैठक के दौरान सीएम ने रायसेन में एसडीएम के रिश्वत लेने के मामले पर नाराजगी भी जाहिर की। 
विज्ञापन


दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई बैठक में सीएम चौहान कोरोना को लेकर चिंतित नजर आए। खासतौर पर इंदौर को लेकर उनकी चिंता साफ नजर आई। उन्होंने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को टेस्टिंग बढ़ाने समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा इंदौर को सबसे ज्यादा सतर्क रहना है, क्योंकि लोगों की आवाजाही ज्यादा है। हमारा प्रयास है कि कोविड के मरीजों को कोविड केयर सेंटर में रखें। उन्हें अस्पताल ले जाने की आवश्यकता न पड़े। फीवर क्लिनिक एक्टिव कर दें, जिससे लोग आसानी से टेस्टिंग करा पाएं। सभी व्यवस्थाओं को रिव्यू कर लिया जाए। युद्धस्तर पर तैयारी करें। हमें पूरी सर्तकता रखनी है, हमें अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रहने देना है। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों की बैठक जिलों, ब्लॉकों व पंचायतों की करें। सारे कलेक्टर इसे गंभीरता से लें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 15-18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाने का काम करना है। टीम के साथ मिलकर महा अभियान की तरह इसे लें। हम सबसे पहले अपने बच्चों को सुरक्षित करें। तीन तारीख से इसे बड़े स्तर पर शुरू करना है। दो जनवरी को मैं क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से बात करूंगा। सभी कलेक्टर्स को जो टारगेट दे रहे हैं उसे पूरा करें, मुझे सबकी रिपोर्ट दें। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठकें सभी ने कर ली हैं। नीचे तक के क्राइसिस ग्रुप से हम संपर्क में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मंत्री ऑक्सीजन प्लांट चेक कर लें
सीएम ने कहा कि मास्क लगाने का आग्रह करें, रोका-टोकी अभियान जारी रखें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन, अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें। कोविड केयर सेंटर का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। हर जिले में एक कोविड केयर सेंटर होना चाहिए। बाकी ब्लॉक, पंचायत में भी जरूरत होगी तो शुरू करेंगे। सभी मंत्री ऑक्सीजन प्लांट चेक कर लें। दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करें। हम मैपिंग कर लें कि हमारे पास और प्राइवेट हॉस्पिटल के पास कितने बिस्तर हैं। एक-एक चीज़ देख लें, कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। कांटैक्ट ट्रेसिंग अभी हमारे हाथ में है, इसमें कोई लापरवाही हमें नहीं करनी है। बहाना नहीं चलेगा, क्योंकि काम हमें ही करना है।

सीएम ने सभी को निर्देश दिए कि अंतर्राज्यीय ट्रांजिट वाले स्थानों पर टेस्टिंग की व्यवस्था करें। 15 से 18 के किशोरों को वैक्सीनेशन जो लगनी है, उसकी व्यवस्था कर लें। समाज के प्रमुखों को अभियान से जोड़ें। फ्रंट लाइन वर्कर और 60 प्लस को भी वैक्सीन लगाने का काम करना है। यह चुनौती है, इसका सामना हमें करना है। यह डेल्टा की तरह खतरनाक नहीं है, लेकिन फिर भी हमें तैयारियों में कोई कमी नहीं रखनी है। 

भ्रष्टाचार पर जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री ने रायसेन कलेक्टर से नाराजगी जताते हुए कहा कि एसडीएम रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। सब सुन लें, यदि आपके मातहत एसडीएम रिश्वत ले रहा है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ध्यान रखें। रायसेन में जो यह घटना हुई, यह नहीं होनी चाहिए। जो पैसे लेकर पकड़े गए हैं, उन्हें नौकरी से बर्खास्त करें। करप्शन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। विजिलेंस मजबूत रखें। अपने स्तर पर नज़र रखें और ऐसे लोगों में कार्रवाई करें।
 

12 जनवरी को हम रिकॉर्ड बनाएंगे

Madhya Pradesh CM's big meeting on Corona: Shivraj said - Indore has to be most alert, increase testing, make arrangements
Bhopal: वीसी में चर्चा करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार दिवस को लेकर कहा कि यह हमारा महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। हमें ज्यादा से ज्यादा रोजगार देना है। रोजगार मतलब सिर्फ सरकारी नौकरियां नहीं हैं, स्वरोजगार से जोड़ना, निजी क्षेत्र में भी कुशल लोगों को नौकरियों से जोड़ना भी शामिल है। हम महीने में एक दिन रोजगार दिवस के रूप में मनाएंगे। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से इसे शुरू करेंगे। हम जिला, ब्लॉक, पंचायतों में भी यह कार्यक्रम आयोजित करेंगे। हमको स्व रोजगार की योजनाओं पर काम करना है। जिला कलेक्टर बैंकों से बात करें, युवाओं को आसानी से लोन मिले, मिशन मोड पर काम करें। हम स्व रोजगार के लिए सम्मान के साथ युवाओं को लोन देंगे। शत-प्रतिशत टारगेट हमको कराना है। युवाओं को जागरूक करना है। युवाओं को हम ट्रेनिंग दें, व्यवसाय के लिए। उद्यमक्रान्ति योजना का प्रचार करें। इसे गंभीरता से लें, 12 जनवरी को हम रिकॉर्ड कायम करें।
 
स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा को लेकर चर्चा
सीएम शिवराज सभी जिलों के कलेक्टर से स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा की तैयारियों को लेकर वन टू वन चर्चा कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, यह बच्चों को कुपोषण से मुक्त रखने का कार्यक्रम है। हमको इससे समाज को जोड़ना है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को जोड़िए, समाजसेवी संस्थाएं जुड़ें व अन्य जिन्हें जोड़ सकते हैं उन्हें जोड़िए। बच्चों को स्वस्थ रखना समाज और सरकार सबकी जिम्मेदारी है। 97 हजार आंगनवाड़ी हैं, सबको जोड़ें, आंगनवाड़ियों की व्यवस्थाएं करें। 8 जनवरी को सबको जोड़ें, मैं भी एक आंगनवाड़ी में जाऊंगा। मंत्री-विधायक भी जाएंगे। कलेक्टर का मतलब ही है सबको जोड़ने वाला, प्रेरित करने वाला। सोशल मीडिया पर भी इसका अभियान चलाएं। एक जिले ने आंगनवाड़ी के लिए पोषण मटका अभियान चलाया था, वैसा अभियान चलाएं। हर जिले का अलग मॉडल रहे, नवाचार करें। हम संकल्प लें कि हमारे बच्चे स्वास्थ्य होंगे। सारी रिपोर्ट भेजिए कि कितने लोग आंगनवाड़ी से जुड़े। 2 तारीख को फिर इस पर बात करेंगे।
 
यूरिया की उपलब्धता पर बोले सीएम
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। मैँ विभाग से कह रहा हूं, कितनी कमी है वह मुझे रिपोर्ट दें। मैं दिल्ली में बात करूंगा। एफेक्टिव गवर्नमेन्ट हैं, यदि कमी है तो बताओ। ब्लैक में बिक्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है, कोई ढिलाई नहीं, सीधे जेल भेजो। आप यथार्त स्थिति देखिए, चला लेंगे, देख लें, मैनेज कर लेंगे जैसी मानसिकता से बाहर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed