{"_id":"61fd38b703eeb53211728150","slug":"madhya-pradesh-cm-s-announcement-restriction-on-number-of-guests-in-weddings-is-over-due-to-corona-the-number-of-250-people-was-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश सीएम का एलान: शादियों में मेहमानों की संख्या का प्रतिबंध खत्म, कोरोना के कारण 250 लोगों की संख्या थी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश सीएम का एलान: शादियों में मेहमानों की संख्या का प्रतिबंध खत्म, कोरोना के कारण 250 लोगों की संख्या थी तय
Fri, 04 Feb 2022 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:01 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में शादियों में अतिथियों की संख्या पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। सीएम शिवराज ने इसका एलान किया है। बता दें कि फिलहाल कोरोना के चलते अभी तक विवाह समारोह में दोनों पक्षो के मिलाकर 250 लोगों की अनुमति थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि प्रदेश में शादियों में अतिथियों की संख्या पर लगा प्रतिबंध हटाया जा रहा है।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मध्य प्रदेश में शादियों में अतिथियों की संख्या पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। सीएम शिवराज ने इसका एलान किया है। बता दें कि फिलहाल कोरोना के चलते अभी तक विवाह समारोह में दोनों पक्षो के मिलाकर 250 लोगों की अनुमति थी।
गुरुवार शाम मप्र के मुख्यमंत्री की ओर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना अब नियंत्रण में है, अतः कल बसंत पंचमी के पावन अवसर से विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों में अतिथियों की संख्या का प्रतिबंध हटाया जा रहा है। आपसे अपील है कोविड से बचाव हेतु सावधानियों का पालन करते रहें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में अभी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू है। इसके अलावा शवयात्रा में अधिकतम 50 लोगों की अनुमति, सभी प्रकार के मेले जिनमें जन समूह एकत्र होता है। तथा सभी जुलूस एवम रैलियां पर प्रतिबंध है। वहीं, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स थियेटर, जिम, कोचिंग क्लासेस, स्विमिंग पूल, क्लब ओर स्टेडियम में केवल उन लोगों को आने की अनुमति है, जिन्होंने कोविड टीके की दोनों डोज लगवाई हैं।
मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम हो रही है, लेकिन मौतें चिंता बढ़ा रही हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 6516 नए केस मिले है। वहीं, लगातार दूसरे दिन 9 मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में 51 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। प्रदेश में गुरुवार को भोपाल में सबसे ज्यादा 1288 और इंदौर में 892 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि 8451 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक प्रदेश में 9 लाख 95 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 33 हजार ठीक भी हो चुके हैं। गुरुवार को प्रदेश में 9 मौतों में इंदौर में सबसे ज्यादा 3, भोपाल में 2 और जबलपुर, सागर, हरदा, धार में 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है। कोरोना से अब तक 10 हजार 648 जान जा चुकी है।