फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM asked Alirajpur DEO, made an action plan for the campaign to go to school, got the answer while meeting

Madhya Pradesh: सीएम ने सुबह अलीराजपुर जिले की समीक्षा की, स्कूल चले अभियान को लेकर डीईओ पर जताई नाराजगी

Wed, 08 Jun 2022 01:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 08 Jun 2022 01:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार 6.30 बजे अलीराजपुर जिले की समीक्षा की। इसमें अलीरापुर जिले के डीईओ के जवाब पर उन्होंने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM asked Alirajpur DEO, made an action plan for the campaign to go to school, got the answer while meeting
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह 6:30 बजे अलीराजपुर जिले की समीक्षा की। इसमें अलीरापुर जिले के डीईओ के जवाब पर उन्होंने नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने अलीराजपुर जिले में स्कूल चले अभियान को जन अभियान बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव इसमें बाधा नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से पूछा कि आपने स्कूल चले अभियान की अब तक क्या कार्ययोजना बनाई। इस पर डीईओ ने कहा कि हम तैयारी कर रहे है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल चले अभियान की कार्ययोजना को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। मुझे लगता नहीं है कि इन्होंने कुछ किया है। मैं साफ-साफ कह रहा हूं कि स्कूल चले अभियान की क्या कार्ययोजना है तो जवाब दे रहे हैं कि तैयारी की जा रही है। मीटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने कुछ बनाया ही नहीं है या इनमें बनाने की क्षमता नहीं है। मैं इनसे संतुष्ट नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 मई को शाजापुर जिले की समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद अब 8 जून को मुख्यमंत्री ने अलीराजपुर जिले की समीक्षा बैठक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed