{"_id":"616fde85ba5961242339fe7c","slug":"madhya-pradesh-clashes-police-arrested-four-people-five-were-detained-and-cases-registered-against-more-than-100-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी व हिंसक झड़प में नौ गिरफ्तार, 100 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी व हिंसक झड़प में नौ गिरफ्तार, 100 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज
Wed, 20 Oct 2021 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:46 PM IST
सार
तीन जिलों में मिलाद-उन-नबी के मौके पर हिंसा हुई थी। इस दौरान पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी लगी थीं।
विज्ञापन
प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की थी अनुमति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिलाद-उन-नबी के मौके पर मध्यप्रदेश के तीन जिलों में हुई पत्थरबाजी और हिंसक झड़प के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। बुधवार को पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तरम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में शांति भंग करने का अधिकार किसी को नहीं है, जो भी इस हिंसक झड़प के पीछे दोषी है, उसे कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अलग-अलग वजहों से भड़की हिंसा
मध्यप्रदेश के धार शहर में मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान जुलूस में शामिल लोग तय रूट से हट गए। पुलिस ने उन्हें रोका तो विरोध किया गया, जिसके बाद पुलिसर्मियों ने हल्का बल प्रयोग किया। इसी दौरान जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। बड़वानी के राजपुर में जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गाने को लेकर बवाल हुआ। विवाद के बाद उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया, इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। वहीं जबलपुर में नमाज के दौरान पटाखे और पत्थर फेंके गए, जिसके बाद बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
नियंत्रण में स्थिति
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि तीनों जिलों में पुलिस को अलर्ट किया गया है। इस समय स्थिति नियंत्रण में बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जबलपुर में पांच और धार में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
