फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Chitrakoot by election Congress candidate leading over BJPs

पुरजोर कोशिश के बाद भी चित्रकूट में नहीं चला शिवराज का जादू, कांग्रेस ने जीती सीट

Sun, 12 Nov 2017 04:53 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 12 Nov 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Chitrakoot by election Congress candidate leading over BJPs
neelanshu chaturvedi - फोटो : social media
मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। कांग्रेस के निलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा के शंकर दयाल को 14333 मतों से हराया है। वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे सतना के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शुरू हुई। पहले चरण की गणना के बाद से ही कांग्रेस के निलांशु चतुर्वेदी बीजेपी के शंकर दयाल त्रिपाठी से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन


हार को स्वीकार करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'चित्रकूट उपचुनाव में जनता के निर्णय को शिरोधार्य करता हूं। जनमत ही लोकतंत्र का असली आधार है। जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। चित्रकूट के विकास में किसी तरह की कमी नहीं होगी। प्रदेश के कोने-कोने का विकास ही मेरा परम ध्येय है।' बता दें कि चित्रकूट की इस सीट को भाजपा ने नाक का प्रश्न बना रखा था इसलिए प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री शिवराज ने संभालते हुए यहां जोरदार प्रचार किया था। कई दिनों तक शिवराज ने यहां लगातार प्रयास किया था, लेकिन यहां बात नहीं बन सकी।

विज्ञापन

बता दें कि पहले चरण में जब मतगणना प्रारंभ हुई उस समय भाजपा 527 वोटों के साथ आगे चल रही थी। पहले चरण में बीजेपी को 3801 वोट और कांग्रेस को 3254 वोट प्राप्‍त हुए थे। इसी दौरान दो एवीएम मशीन के खराब होने की बात सामने आई है। जिसके बाद दूसरे चरण के मतदान की गणना शुरू करने पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज किया मतगणना केंद्र पर हंगामा भी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात चुनाव 2017: राहुल गांधी ने कहा- हम प्रधानमंत्री पद का सम्मान करते हैं

जिला निर्वाचन अधिकारी के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ जबकि दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरे होने तक कांग्रेस को 5255 और बीजेपी को 1727 मत मिले थे। तब तक कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी बीजेपी से काफी आगे निकल चुके थे।


कांग्रेस की बढ़त को देखते हुए मध्यप्रदेश में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार चौहान ने कहा मतगणना से लग रहा था कि इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा होगा, लेकिन इस सीट की हार जीत से राज्य के रुझान का पता नहीं चलता है।


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed