फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan will launch the state-level Jalabhishek campaign in Raisen on April 11.

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 अप्रैल को रायसेन में करेंगे राज्य स्तरीय जलाअभिषेक अभियान का शुभारंभ

Sat, 09 Apr 2022 10:25 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Apr 2022 10:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 अप्रैल 2022 को रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील में राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम में वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश के नागरिकों को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan will launch the state-level Jalabhishek campaign in Raisen on April 11.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 अप्रैल 2022 को रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील में राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम में वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश के नागरिकों को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन

 
प्रदेश के सभी जिलों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी जल अभिषेक अभियान के कार्यों का प्रदेश व्यापी शुभारंभ होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल संवर्धन कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 12.00 बजे से प्रारंभ होगा। इसके पहले सुबह 9.00 बजे से सभी जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल संवर्धन के नवीन कार्य का शुभारंभ किया जाएगा ।
विज्ञापन

 
ग्राम सभा का आयोजन उसी स्थान पर किया जाएगा। जहां पर वृहद आकार का कोई नवीन कार्य प्रारंभ किया जायेगा। ग्राम सभा के इस आयोजन में सांसद, मंत्री, विधायक तथा पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी उनकी सुविधा अनुसार सहभागी बनने आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्राम सभा में ग्रामीणों की समुचित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के सभी सदस्य, विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत व्यक्ति मूलक तथा सामुदायिक जल संरक्षण व संवर्धन कार्यो के हितग्राहियों, पुष्कर धरोहर अभियान और वाटरशेड परियोजनाओं के उपयोगकर्ता समूहों के सदस्य अमृत सरोवर के उपयोगकर्ता समूहों के सदस्य, देवारण्य उपयोजना के हितग्राहियों, कृषि व जल संरक्षण पर आधारित महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रतिनिधियों को अनिवार्यतः आमंत्रित किया जाएगा। ग्राम सभा के पश्चात कार्य स्थल जहां पर वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल संवर्धन के नवीन कार्य का शुभारंभ हुआ है वहां से ग्राम पंचायत कार्यालय तक जल यात्रा का आयोजन किया जाये। इस जल यात्रा में ग्राम सभा के सहभागियों के अलावा अन्य ग्रामीण भी भाग लेंगे।

 
मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में रायसेन जिले में आयोजित राज्य स्तरीय जल संसद के कार्यक्रम का संबोधन सुनने के लिए सभी जिला पंचायतों, जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्था की जायेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed