फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh Chief minister shivraj singh chouhan slips from stage In Chandla

तेजप्रताप के साइकिल से गिरने के बाद अब मंच से फिसले सीएम शिवराज, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

Fri, 27 Jul 2018 06:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 27 Jul 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh Chief minister shivraj singh chouhan slips from stage In Chandla
शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करने के बाद एकाएक फिसल के गिर पड़े। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वाकया उस वक्त हुआ जब वह चंदला में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


दरअसल हुआ कुछ यूं कि मुख्यमंत्री जैसे ही सभा को संबोधित कर मंच से उतने लगे तो उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला।  हालांकि, शिवराज को संभवतः कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बता दें कि राज्य में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनको लेकर सीएम शिवराज बेहद संजीदा हैं और वह खुद प्रचार अभियान को मोर्चा संभाले हुए हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीएम के साथ जब यह वाकया हुआ तो सभा में मौजूद भीड़ ने कुर्सियां उछालना शुरू कर दी। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने इस मौहाल पर नियंत्रण पा लिया। सूत्रों के अनुसार, सीएम शिवराज दो दिन की बुंदेलखंड जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने बुधवार को दमोह और पन्ना जिले में और बृहस्पतिवार को छतरपुर जिले में ताबड़तोड़ कई जनसभाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो- 






उल्लेखनीय है कि इससे पहले, बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी गुरुवार को साइकिल से लड़खड़ाकर गिर पड़े थे। यह वाकया उस वक्त हुआ जब वह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना में साइकिल यात्रा पर निकले थे। लेकिन कुछ ही दूर जाते ही उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर पड़े।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed