फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan removes Gwalior Zone IG Anil Kumar Sharma with immediate effect.

Policemen killed in Guna: सीएम शिवराज ने ग्वालियर जोन के IG अनिल कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाया

Sat, 14 May 2022 05:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 May 2022 05:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिसकर्मियों और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत की घटना के बाद ग्वालियर जोन के आईजी अनिल कुमार शर्मा को हटा दिया गया है।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan removes Gwalior Zone IG Anil Kumar Sharma with immediate effect.
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिसकर्मियों और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत की घटना के बाद ग्वालियर जोन के आईजी अनिल कुमार शर्मा को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के बाद अपने निवास पर पुलिस और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसके बाद गृह विभाग के उप सचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से ग्वालियर जोन के आईजी अनिल कुमार शर्मा को हटाकर भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा को ग्वालियर जोन की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार की तरफ से डी श्रीनिवास को चार माह पहले ग्वालियर का आईजी बनाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन सिंधिया की पसंद अनिल कुमार शर्मा के चलते उनका आदेश रोक दिया गया था। अब श्रीनिवास वर्मा को चार माह बाद फिर से आईजी ग्वालियर जोन बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पुलिस के जवानों ने शिकारियों का मुकाबला करते हुए शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। अपराधियों की लगभग पहचान हो गई है, जांच चल रही है। पास के गांव में एक शव भी बरामद हुआ है, गोली लगने से मौत हुई है। घटना की जांच हो रही है, पुलिस फोर्स भेजा गया है। अपराधी किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, कार्रवाई उदाहरण बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में शहादत देने वाले हमारे तीनों पुलिस के साथी राजकुमार जाटव, धीरज भार्गव और संतराम की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed