Policemen killed in Guna: सीएम शिवराज ने ग्वालियर जोन के IG अनिल कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाया
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिसकर्मियों और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत की घटना के बाद ग्वालियर जोन के आईजी अनिल कुमार शर्मा को हटा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिसकर्मियों और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत की घटना के बाद ग्वालियर जोन के आईजी अनिल कुमार शर्मा को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के बाद अपने निवास पर पुलिस और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसके बाद गृह विभाग के उप सचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से ग्वालियर जोन के आईजी अनिल कुमार शर्मा को हटाकर भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा को ग्वालियर जोन की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार की तरफ से डी श्रीनिवास को चार माह पहले ग्वालियर का आईजी बनाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन सिंधिया की पसंद अनिल कुमार शर्मा के चलते उनका आदेश रोक दिया गया था। अब श्रीनिवास वर्मा को चार माह बाद फिर से आईजी ग्वालियर जोन बनाया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पुलिस के जवानों ने शिकारियों का मुकाबला करते हुए शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। अपराधियों की लगभग पहचान हो गई है, जांच चल रही है। पास के गांव में एक शव भी बरामद हुआ है, गोली लगने से मौत हुई है। घटना की जांच हो रही है, पुलिस फोर्स भेजा गया है। अपराधी किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, कार्रवाई उदाहरण बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में शहादत देने वाले हमारे तीनों पुलिस के साथी राजकुमार जाटव, धीरज भार्गव और संतराम की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी।
