फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan gave immunity booster, swarn prashan to children

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों को दिया इम्युनिटी बूस्टर, स्वर्ण प्राशन चटाया

Tue, 18 Jan 2022 12:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 18 Jan 2022 12:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सुपोषण अभियान कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया। उन्होंने कहा कि यह 16 संस्कारों में से एक है, जो वैज्ञानिक आधार पर बने हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan gave immunity booster, swarn prashan to children
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बच्चों को स्वर्ण प्राशन चटाते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए कई अभियान संचालित हो रहे हैं। मेरा समाज से आह्वान है कि सुपोषण युक्त समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। बच्चों को कुपोषण से बचाने में स्वर्ण प्राशन का भी अति महत्व है। यह 16 संस्कारों में से एक है, जो वैज्ञानिक आधार पर बने हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती कार्यालय में सुपोषण अभियान कार्यक्रम में बच्चों के लिए इम्युनिटी बूस्टर माने गए स्वर्ण प्राशन का प्रदाय किया। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों, मनीषियों ने हमेशा यह चिंता की है कि मनुष्य को सुखी रहना है तो निरोग रहना जरूरी है। कोशिश यह ही है कि हम बीमार ना हों। बचपन में हमारे गांव में भी शहद चटाया जाता था। जो संपन्न थे, वह सोने के चम्मच से चटाते थे। कोई उंगली से चटाता था। जन्म घुट्टी भी चटाई जाती थी। अब यह बंद हो गया है। जन्म से 16 साल की आयु तक अभिभावक बच्चों में इसका उपयोग करते हैं। बच्चे कुपोषित ना हों, स्वस्थ हों, रोग प्रतिरोधक क्षमता उनमें विकसित हो, इसकी कल्पना आज से हजारों साल पहले भारत ने की थी। इस अवसर पर आरोग्य भारती के डॉ. अशोक कुमार बाजपेयी, मप्र के आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे, भोपाल महानगर के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत देशमुख भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed