फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj said that the campaign to save the environment is not of one person, it should become a public campaign

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज बोले- पर्यावरण बचाने का अभियान एक व्यक्ति का नहीं, यह जन अभियान बनना चाहिए

Sat, 04 Jun 2022 09:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 04 Jun 2022 09:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि विभिन्न अवसरों पर पौधे अवश्य लगाएं। परिवार के सदस्यों के जन्म-दिवस एवं विवाह वर्षगांठ के अवसर पर भी पौधे लगाकर पर्यावरण के विकास में योगदान दें। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj said that the campaign to save the environment is not of one person, it should become a public campaign
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही जनता से अपील की है कि विभिन्न अवसरों पर पौधे अवश्य लगाएं। परिवार के सदस्यों के जन्म-दिवस एवं विवाह वर्षगांठ के अवसर पर भी पौधे लगाकर पर्यावरण के विकास में योगदान दें। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में भी पौध-रोपण करना चाहिए। मुख्यमंत्री सवाल साल में करीब 700 पौधे लगा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने भोपाल के अलावा नई दिल्ली, इंदौर, जबलपुर,भेड़ाघाट, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, प्रदेश के अन्य नगरों, देश के विभिन्न नगरों में भी प्रवास के दौरान पौधे लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ पौध-रोपण का फैसला लिया है। वर्तमान में भी वे सामाजिक संस्था के सदस्यों के साथ पौधे लगाने का कार्य कर रहे हैं। स्मार्ट उद्यान श्यामला हिल्स पर मुख्यमंत्री ने पौधे लगाए। किसी समय यहां पथरीली जमीन थी। यहां स्मार्ट उद्यान के दो हिस्सों में मुख्यमंत्री ने प्रति-दिन पौध-रोपण कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे हैं।
विज्ञापन


राजधानी की डेढ़ सौ से अधिक संस्थाएं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा ले चुकी हैं। आम, नीबू, नीम, बरगद, आंवला और विभिन्न प्रजातियों के फलदार- फूलदार पौधे लगाए जा चुके हैं। अनेक सजावटी पौधे और विशिष्ट प्रजातियों के पौधे, स्मार्ट उद्यान की शोभा बढ़ा रहे हैं। आने वाले समय में भोपाल का यह उद्यान अधिक आकर्षक स्वरूप ग्रहण कर लेगा। निकट स्थित जनजातीय संग्रहालय, राज्य पुरातत्व संग्रहालय और क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के मध्य स्थित स्मार्ट उद्यान में पौधों के रखरखाव के लिए उद्यानिकी विभाग, नगर निगम भोपाल और अन्य विभाग समन्वय से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें मुख्यमंत्री ने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक से साल का पौधा लगाकर पौध-रोपण अभियान की शुरुआत की थी। अभियान का एक वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल के पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ कुल 450 पौधे लगाए गए थे। यह अभियान जनता के सहयोग से संचालित हो रहा है। विभिन्न कॉलोनियों में रहवासी संघ, क्षेत्र के उद्यानों में पौध-रोपण का कार्य कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed