फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Chancellor of Makhanlal Chaturvedi University Deepak Tiwari resigns

पी. नरहरि बने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति, संजय द्विवेदी को बनाया गया कुलसचिव

Sun, 19 Apr 2020 07:01 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 19 Apr 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chancellor of Makhanlal Chaturvedi University Deepak Tiwari resigns
एमसीयू, भोपाल

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में लगातार इस्तीफा का दौर चल रहा है। शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि रविवार को विश्वविद्यालय (एमसीयू) के कुलाधिसचिव (रेक्टर) श्री रमेशचंद्र भंडारी ने पद से त्याग पत्र दे दिया है। 

विज्ञापन


दीपक तिवारी की जगह पी. नरहरि (आईएएस) को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। उन्होंने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि नरहरि मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग में सचिव हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ खबर ये है कि एमसीयू के जनसंचार विभाग में कार्यरत प्रो. संजय द्विवेदी को विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। प्रो. द्विवेदी के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री दीपेन्द्र सिंह बघेल को कुलसचिव के पद के प्रभार से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक तिवारी ने शनिवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री और विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को भेज दिया था। गौरतलब हो कि दीपक तिवारी को इस वर्ष फरवरी में विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए थे। उन्होंने पूर्व कुलपति जगदीश उपासने की जगह ली थी। 


बता दें विश्वविद्यालय का मुख्यालय भोपाल में है। इसकी शाखाएं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के अनेक स्थानों पर हैं। 1992 में स्थापित इस विश्वविद्यालय में पत्रकारिता और संचार से जुड़े कई कोर्स संचालित किए जाते हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed