फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Campaign to identify illegal infiltrators will start from April 1, DGP gave instructions

मध्य प्रदेश: अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए 1 अप्रैल से चलेगा अभियान, डीजीपी ने दिए निर्देश

Wed, 30 Mar 2022 09:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Mar 2022 09:55 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद अब पूरे प्रदेश में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सघन अभियान चलाया जाएगा। इसमें अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Campaign to identify illegal infiltrators will start from April 1, DGP gave instructions
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

राजधानी भोपाल में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद अब पूरे प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे लोगों की धरपकड़ के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सघन अभियान चलाया जाएगा।  इस संबंध में डीजीपी ने सभी जिलों के अधीक्षकों को निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे किरायेदार आंतरिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिये गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां अपनी व्यक्तिगत जरूरतों की पूर्ति के लिए बाहर से कई लोग आकर किराए से निवास करते हैं। इसकी आढ़ में कई असमाजिक तत्व भी अवांछनीय गतिविधियों को संचालित कर सकते है। वर्तमान में कई किराएदारों का चरित्र सत्यापन नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस पूरी परिस्थिति को गंभीरता से लिया जाकर चिंता व्यक्त की गई हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद  डीजीपी ने अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं किरायेदारों के चरित्र सत्यापन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिये गये है। इस अभियान को प्रभावी बनाये जाने के लिये सामुदायिक पुलिसिंग के सभी अभिन्न अंगो जैसे आरडब्लूए, मोहल्ला समिति, नगर रक्षा समिति इत्यादि को सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके द्वारा अपने स्वामित्व का मकान को किराये से दिया गया है तो वे स्थानीय थाने से सम्पर्क कर किरायेदार का चरित्र सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित करे। ताकि आपको धोखे में रखकर कोई अराजक तत्व अवैध गतिविधि संचालित न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed