{"_id":"5f03ed801d518e02cc3bb0e3","slug":"madhya-pradesh-cabinet-extension-jyotiraditya-scindia-said-now-bjp-is-my-family-cm-shivraj-singh-chouhan-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी, सिंधिया बोले- अब भाजपा ही मेरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी, सिंधिया बोले- अब भाजपा ही मेरा परिवार
Tue, 07 Jul 2020 09:05 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भी विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक पूर्व विधायकों को प्रमुख विभाग दिलाना चाहते हैं वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहते हैं कि मुख्य विभाग उनके करीबी नेताओं के पास रहें।
विज्ञापन
विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है। सिंधिया ने कहा कि "चाहे मेरे पूज्य पिताजी हों या मैं, हमने कभी भी राजनीति में छल कपट का सहारा नहीं लिया, इसीलिए लोग हमपर अनर्गल आरोप लगाते है। मैंने खुद को पूरे विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को सौंप दिया है। अब यही मेरा परिवार है।"
विज्ञापन
बता दें कि विभागों के बंटवारे को लेकर सीएम शिवराज दो दिन से दिल्ली में मौजूद हैं। वह लगातार केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से मिल रहे हैं। सीएम का भोपाल लौटने का कार्यक्रम में भी लगातार बदलाव हो रहा है। उम्मीद है कि सीएम शिवराज आज दिल्ली से भोपाल लौट सकते हैं। रविवार को उन्होंने दिल्ली में कहा था कि मेरे भोपाल लौटते ही विभागों का बंटवारा हो जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। मंत्री और विभागों की सूची भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष के पास पहुंच गई है। अब यही दोनों इसपर अंतिम निर्णय लेंगे।
