फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh by-election: Will Maharaja Jyotiraditya Scindia of Gwalior save his honor in chambal region

मध्यप्रदेश उपचुनावः क्या ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया बचा ले जाएंगे अपनी इज्जत?

Sat, 07 Nov 2020 05:57 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 07 Nov 2020 05:57 PM IST
सार

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि मध्यप्रदेश में भाजपा के लिए सिंधिया खोटा सिक्का साबित होंगे। पार्टी की आईटी सेल के प्रभारी रोहन गुप्ता कहते हैं कि राज्य में ग्वालियर चंबल संभाग की ज्यादातर सीटें कांग्रेस की झोली में वापस में आ रही हैं...

विज्ञापन
Madhya Pradesh by-election: Will Maharaja Jyotiraditya Scindia of Gwalior save his honor in chambal region
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

तीन नवंबर को मतदान से पहले तक ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को खुद फोन करके समर्थन देने और जी-जान से जुटने की अपील की थी। इंटर कालेज के अध्यापक और अपने करीबी को भी महाराज ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर होने का हवाला देकर जुट जाने को कहा। लेकिन सिंधिया के करीबी सूत्रों को भी सबकुछ ठीक हो पाने का भरोसा कम है। भाजपा के एक पूर्व राज्यसभा सांसद का भी कहना है कि ज्योतिरादित्य में अकड़ ज्यादा है। हालांकि सूत्र का कहना है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़ी मेहनत करके काफी हद तक उपचुनाव को संभाल लिया है।

विज्ञापन


पूर्व राज्यसभा सांसद का कहना है कि वह ग्वालियर के महाराज की प्रतिष्ठा बचने न बचने के बारे में कुछ नहीं जानते। उन्हें केवल इतना पता है कि उपचुनाव में भाजपा और भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है। भाजपा की प्रतिष्ठा पर भी कोई आंच नहीं आ रही है। वरिष्ठ नेता का कहना है कि सिंधिया अब भाजपा के नेता हैं और पार्टी का सम्मान ही उनका सम्मान है।

विज्ञापन

भाजपा के लिए खोटा सिक्का साबित होंगे सिंधिया

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि मध्यप्रदेश में भाजपा के लिए सिंधिया खोटा सिक्का साबित होंगे। पार्टी की आईटी सेल के प्रभारी रोहन गुप्ता कहते हैं कि राज्य में ग्वालियर चंबल संभाग की ज्यादातर सीटें कांग्रेस की झोली में वापस में आ रही हैं। केपी सिंह जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को काफी उम्मीद है। पार्टी के भिंड से कभी सिंधिया के समर्थक रहे नेता का कहना है कि 16 सीटों में 15 और 28 सीटों में 25 सीटें कांग्रेस की झोली में आने जा रही हैं। रोहन गुप्ता तो यहां तक कहते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के लिए खोटा सिक्का साबित होंगे। रोहन ने कहा कि इस बारे में मेरा बोलना ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहले ही कह चुके हैं कि सिंधिया को भाजपाई बनने में समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed