फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh by election three minister lost their seat and nine won see whole list

मध्यप्रदेश उपचुनाव परिणाम : शिवराज कैबिनेट के नौ मंत्री जीते और तीन हारे, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 11 Nov 2020 10:42 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 11 Nov 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh by election three minister lost their seat and nine won see whole list
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मंगलवार को मध्यप्रदेश में हुए उपचुनावों की मतगणना हुई, राज्य में 28 सीटों के लिए मतदान हुए थे। शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन इनमें से तीन को हार का सामना करना पड़ा जबकि नौ मंत्री चुनाव जीतने और सीट बचाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन



इन सभी मंत्रियों ने मार्च में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से त्यागपत्र दिया था और भाजपा में शामिल हुए थे। जीतने वालों में से ज्यादातर सिंधिया के समर्थक थे। उपचुनाव के परिणामों के मुताबिक, प्रदेश सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक दो मंत्री इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया दिमनी चुनाव हार गए।
विज्ञापन


इमरती देवी डबरा से 7,633 वोटों के अंतर और गिर्राज दंडोतिया दिमनी 26,467 वोटों के अंतर से हार गए। इसके अलावा हारने वाले मंत्रियों में एंदल सिंह भी शामिल हैं, जो सुमावली सीट से 10,947 वोटों से हार गए हैं।  बता दें कि विधानसभा चुनाव 2018 में डबरा सीट से इमरती देवी ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर भाजपा उम्मीदवार को 57,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एंदल सिंह ने कांग्रेस के ही टिकट से भाजपा के उम्मीदवार को 13,000 से ज्यादा अंतर से हराया था। इसके अलावा गिर्राज भी 2018 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे और उन्होंने भाजपा के शिव मंगल सिंह तोमर को 18,000 से ज्यादा वोटों से हराया था।

मध्यप्रदेश उपचुनाव जीतने वाले नौ मंत्री

  • ओपीएस भदौरिया (मेहगांव)
  • प्रद्यम्न सिंह तोमर (ग्वालियर)
  • सुरेश धाकड़ (पोहरी)
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया (बामोरी)
  • ब्रजेंद्र सिंह यादव (मुंगावली)
  • डॉ. प्रभुराम चौधरी (सांची)
  • राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर)
  • बिसाहूलाल सिंह (अनूपपुर)
  • हरदीप सिंह डंग (सुवासरा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed