चुनाव आयोग ने कमलनाथ से कहा-जनसभा के दौरान 'आइटम' जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सलाह देते हुए कहा कि अगर आप किसी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं तो आइटम जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, खासकर जब आचार संहिता लागू हो।
भाजपा ने की थी चुनाव आयोग से शिकायतElection Commission of India asks Congress leader and former Madhya Pradesh CM Kamal Nath that while making public utterances he should not use any such ( "item" remark) word or statement during the period of model code of conduct.
विज्ञापन
(file pic) pic.twitter.com/LV1h8MDgZr — ANI (@ANI) October 26, 2020
दरअसल, रविवार को एक जनसभा में मंत्री इमरती देवी के लिए आइटम शब्द का प्रयोग किए जाने पर भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से ऑनलाइन शिकायत की थी और अब चुनाव आयोग ने कमलनाथ को नसीहत देते हुए इस तरह के शब्दों के प्रयोग से बचने की सलाह दे दी है।
कमलनाथ ने जताया था खेद
मंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरा बयान किसी को असम्मानित लगा हो तो मुझे इसका खेद है।
