{"_id":"5f9755268ebc3e750311404f","slug":"madhya-pradesh-by-election-clash-between-bjp-and-congress-workers-in-gwalior-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: ग्वालियर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, केस दर्ज
Tue, 27 Oct 2020 04:30 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ग्वालियर
एजेंसी, ग्वालियर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 27 Oct 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
- फोटो : twitter
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। राज्य में होने वाले उपचुनाव के प्रचार के दौरान यह झड़प हुई। इस घटना के बाद मामला दर्ज किया गया। दरअसल, एक कांग्रेस समर्थक का कहना है कि डबरा के कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे एक सार्वजनिक बैठक के लिए आने वाले थे, इसलिए हमने सोचा कि हम उनका स्वागत करेंगे, लेकिन कुछ लोगों ने आपत्ति की और हमारे साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने उन पर हमला किया और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सुरेश राजे और भाजपा कार्यकर्ता मोहन सिंह परिहार मामले के संबंध में मामला दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होंगे और नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सांवेर में नकदी वितरण के लिए सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सरपंच के खिलाफ लोगों के बीच नकदी वितरित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यहां भाजपा इकाई ने हाटोड पुलिस स्टेशन में सरपंच के खिलाफ एक वीडियो प्रस्तुत करते हुए शिकायत दर्ज की है। शिकायत में भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि गोपाल पांचाल, कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गड्डू के समर्थक और कंकरिया बोरदिया के सरपंच, मतदाताओं को लुभाने और चुनाव को प्रभावित करने के लिए नकदी वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन
