फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh By-Election: 80 Crorepati Candidates Talking About The Rights Of Poor, This Report Will Surprise

मध्यप्रदेश उपचुनाव: 80 करोड़पति उम्मीदवार कर रहे गरीबों के हक की बात, चौंका देगी ये रिपोर्ट

Mon, 26 Oct 2020 05:11 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 26 Oct 2020 05:11 PM IST
सार

  • 28 सीटों पर 355 उम्मीदवार मैदान में, इनमें से 80 करोड़पति, 63 पर आपराधिक मामले, 10 सीटें संवेदनशील
  • प्रेमचंद गुड्डू सबसे अमीर, प्रभुराम की आय सबसे ज्यादा, आपराधिक केस वाले तीन से ज्यादा उम्मीदवार

विज्ञापन
Madhya Pradesh By-Election: 80 Crorepati Candidates Talking About The Rights Of Poor, This Report Will Surprise
राजनेता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

मध्यप्रदेश में होने जा रहे 28 सीटों पर उपचुनाव में कुल 355 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें से 80 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 63 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 29 उम्मीदवारों पर गंभीर किस्म के आपराधिक केस दर्ज हैं। मध्यप्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की ओर से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उपचुनाव में उतर रहे 7 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास और एक पर हत्या का केस दर्ज है। कांग्रेस पार्टी के 14, भाजपा के 12 और बसपा के 8 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि 28 में से 10 सीटों को संवेदनशील माना गया है, क्योंकि यहां आपराधिक मामलों वाले 3 या अधिक उम्मीदवार आमने सामने हैं। 
विज्ञापन


80 फीसदी उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति
विधानसभा चुनाव में गरीब और आम आदमी के हक की बात करने वाले 23 फीसदी उम्मीदवारों को तो गरीबी का अहसास ही नहीं है। एडीआर के सर्वे के मुताबिक 80 उम्मीदवारों के पास तो करोड़ों की संपत्ति है। इनमें भी पंद्रह के पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। वहीं, 25 नेताओं ने स्वयं के पास दो करोड़ से पांच करोड़ रुपए की संपत्ति होने का दावा किया है। 77 उम्मीदवार के पास पचास लाख से दो करोड़ रुपए तक की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़पति उम्मीदवारों में सर्वाधिक भाजपा के

  • भाजपा: 23 करोड़पति
  • कांग्रेस: 22 करोड़पति
  • बसपा: 13 करोड़पति
  • सपाक्स: 2 करोड़पति
  • सपा: 2 करोड़पति

प्रेमचंद गुड्डू सबसे अमीर

कांग्रेस से इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू वर्तमान के सभी उम्मीदवारों में सबसे धनवान है। उनके पास 25 करोड़ 25 लाख रुपए की चल सम्पत्ति है जबकि 61 करोड़ 71 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। गुड्डू ने अपनी कुल संपत्ति 86 करोड़ 97 लाख रुपए बताई है। दूसरे नंबर पर राजगढ़ के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से डॉ. सुशील कुमार प्रसाद है जो भारतीय अमृत पार्टी से हैं।

सुशील के पास 32 लाख 45 हजार रुपए की चल संपत्ति और 14 करोड़ 85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। कुल संपत्ति 15 करोड़ 17 लाख है। तीसरे नंबर पर भाजपा के राजवेंद्र सिंह हैं, जो बदनावर से उम्मीदवार है। उनके पास 3 करोड़ 30 लाख रुपए की अचल संपत्ति है, जबकि 10 करोड़ 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

चैना बेगम के पास सिर्फ तीन हजार रुपये नकद
ग्वालियर सीट से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया की प्रत्याशी चैना बेगम के पास संपत्ति के नाम पर सिर्फ तीन हजार रुपये नकद हैं। वहीं दिमानी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी सौरव व्यास ने चल सम्पत्ति महज सात हजार रुपए की बताई है, जबकि अचल संपत्ति शून्य बताई है।

ये तीन प्रत्याशी सबसे अमीर, जानिए किसकी कितनी संपत्ति

  • प्रेमचंद गुड्डू : सांवेर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार, संपत्ति 86.96 करोड़ रुपये
  • डॉ. सुशील प्रसाद: ब्यावरा सीट पर भाअपा के उम्मीदवार, संपत्ति 15 करोड़ रुपये से अधिक
  • राजवर्धन सिंह दत्तीगांव: बदनावर सीट से भाजपा के उम्मीदवार, संपत्ति 13.45 करोड़ रुपये

इन तीन उम्मीदवारों की आय सबसे ज्यादा आय सालाना

  • प्रभुराम चौधरी: सांची सीट पर भाजपा के उम्मीदवार, आय 98.73 लाख रुपये
  • उत्तमपाल सिंह: मांधाता सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार, आय 87 लाख रुपये
  • पूरन सिंह: सांची सीट पर बसपा के उम्मीदवार, आय 68 लाख रुपये
  • 06 उम्मीदवारों की संपत्ति 2 करोड़ रुपये से ज्यादा लेकिन आय का विवरण नहीं दिया
  • 48 उम्मीदवारों ने पैन नंबर नहीं बताए

प्रत्याशियों में शिक्षा का स्तर

  • 04 अनपढ़ उम्मीदवार मैदान में 
  • 131 स्नातक या परास्नातक की पढ़ाई कर चुके
  • 195 स्कूल स्तर तक पढ़े लिखे
  • 21 प्रत्याशी सिर्फ साक्षर

सुमावती के अजब सिंह पर सर्वाधिक 11 केस

  • सुमावती से कांग्रेस उम्मीदवार अजब सिंह कुश्वाह पर सर्वाधिक 11 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े के भी आरोप हैं।
  • इसके बाद सर्वाधिक 7-7 केस आगर से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े और भाजपा के ग्वालियर पूर्व से प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल पर हैं। वानखेड़े पर 4 मामलों में आरोप तय हो चुके हैं।
  • ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर के खिलाफ 6 केस दर्ज हैं।
  • मेहगांव से निर्दलीय उम्मीदवार सुशील कांकर पर मर्डर (आईपीसी की धारा 302) के दो केस दर्ज हैं। एक केस हत्या के प्रयास का भी है।
  • मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे पर दुष्कर्म के आरोप समेत 3 केस हैं।

इन पर भी हत्या के प्रयास के केस

  • राकेश पाटीदार, निर्दलीय, सुवासरा
  • रघुराज कंषाना, कांग्रेस, मुरैना
  • दीपक कुशवाह, निर्दलीय, मेहगांव
  • अछेंद्र सिंह, निर्दलीय, मेहगांव
  • प्रदीप सिंह, निर्दलीय, मेहगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed