मध्यप्रदेश में 'कोरोना मुक्त चुनाव' की तैयारी, हर सीट पर खर्च होंगे डेढ़ से दो करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में हो रहे मध्यप्रदेश में हो रहे चुनावों में महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए चुनाव आयोग अतिरिक्त धन राशि खर्च कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग हर चुनावी क्षेत्र पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
चुनाव आयोग कोरोना बचाव के लिए खर्च कर रही इस अतिरिक्त राशि से 9361 बूथों पर मतदानकर्मियों के लिए पीपीई किट, एन-95 मास्क, सैनेटाइजर के साथ महामारी से बचाव के लिए हर उस चीज को रखेगी जिससे मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से सुरक्षा के लिए इस्तेमाल में आने वाली सभी सामग्री 30 अक्तूबर से पहले पहुंच जाएगी। चुनाव आयोग ने वित्त विभाग से सिर्फ कोविड-19 के लिए ही 50 करोड़ रुपये मांगे हैं। इस बार 28 सीटों के उपचुनाव में 63 लाख 69 हजार 830 वोटर अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसी के मद्देनजर यह तैयारियां चल रही हैं।
हर बूथ पर होंगे ये इंतजाम
रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि मतदानकर्मियों की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोग की है। लिहाज आयोग हर बूथ पर छह मतदानकर्मी होंगे जिन्हें पीपीई किट और 500 एमएल सैनेटाइजर दिया जाएगा। किसी भी मतदाता के शरीर का तापमान यदि कोविड के तय मानक से ज्यादा होगा तो उसे वोटरों की लाइन से बाहर कर दिया जाएगा और इसके 10 मिनट बाद फिर से उनका तापमान चेक किया जाएगा।
30 अक्तूबर तक हर बूथ तक पहुंच जाएगी ये सामग्री
- 87 हजार 800 लीटर सैनेटाइजर
मतदान केंद्र पर आधा लीटर की बोतल के साथ दो लीटर की बोतल भी रहेगी। हर विधानसभा में 100 लीटर री-फिलिंग के लिए अतिरिक्त स्टॉक होगा। 100 मिलीलीटर की बोतल भी दी जा रही है।
- 56 हजार 200 पीपीई किट
हर मतदान कर्मी को एक-एक पीपीई किट मिलेगी। स्वास्थ्य कर्मी अपने पीपीई किट में रहेंगे।
- 6 लाख 16 हजार एन-95 मास्क
मतदानकर्मियों को छोड़कर पुलिस और बाकी स्टाफ को यह मास्क दिए जाएंगे।
- 5 लाख 6 हजार रबर ग्लब्ज
रबर ग्लब्ज बूथ के बाहर के कर्मचारियों को दिए जाएंगे।
- 60 लाख पॉलिथीन ग्लब्ज
यह राइट हैंड वाले होंगे। हर वोटर क दिया जाएगा। हर वोटर इसे पहनकर ही ईवीएम में बटन दबाएगा और रजिस्टर में हस्ताक्षर करेगा।
- एक लाख 95 हजार 500 फेस शील्ड
यह भी चुनाव कार्यों में लगाए गए अतिरिक्त कर्मचारियों को दिया जाएगा।
- 13 हजार थर्मल गन
हर बूथ पर एक थर्मल गन रहेगी, जिससे मतदाता के शरीर की तापमान जांची जाएगी। इस थर्मल गन के लिए स्पेयर में दो बैटरी होगी। हर विधानसभा के लिए अतिरिक्त 132 थर्मल गन दी जाएंगी।
- 10 हजार एंटी बैक्टीरियल डस्टबिन
हर बूथ पर एक एंटी बैक्टीरियल डस्टबिन लगाया जाएगा। मतदान प्रक्रिया संबंधित सारा कचरा यहीं पर डाला जाएगा।
- 60 लाख थ्री लेयर सर्जिकल मास्क
जो भी वोटर बिना मास्क के मतदान केंद्र पर आएगा, उसे मतदान केंद्र पर थ्री लेयर सर्जिकल मास्क दिया जाएगा।
