मध्यप्रदेश: भाजपा नेता बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए कहे आपत्तिजनक शब्द, विपक्ष ने उठाए सवाल
मध्यप्रदेश में उपचुनाव के दिन ज्यों ज्यों नजदीक आ रहे हैं त्यों-त्यों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ते जा रहे हैं। अब प्रदेश के मंत्री व अनूपपूर के भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बिसाहूलाल ने कहा कि विश्वनाथ सिंह ने नामांकन पत्र में पहली पत्नी का नाम नहीं लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ आपत्तिजनक शब्द भी प्रयोग किए। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बिसाहूलाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है।
इस पर अब विश्वनाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि मेरी शादी 15 वर्ष पूर्व हुई है और मैने नामांकन के दौरान अपनी पत्नी का नाम डाला है। विश्वनाथ ने आगे कहा कि मैं बीजेपी नेता पर मेरी छवि खराब करने के लिए मान हानि का मुकदमा करूंगा। विश्वनाथ सिंह के साथ पार्टी के और नेता भी शिवराज सिंह चौहान के मंत्री पर सवाल उठा रहे हैं।
He (Bisahu Lal Sahu, BJP candidate from Anuppur) is speaking irrelevant things as he is losing election. I married my wife 15 years ago and we have two children. I'll file defamation case against him: Congress leader Vishwanath Singh #MadhyaPradesh https://t.co/EaaYVeyYuj pic.twitter.com/wgsUtbj4Rj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 19, 2020
बता दें कि विश्वनाथ सिंह ने चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में पहली पत्नी का नहीं, अपनी दूसरी पत्नी राजवती का नाम दिया है। पहली पत्नी की मौत के बाद विश्वनाथ सिंह ने राजवती से शादी की थी।
वहीं कांग्रेस ने शिवराज के मंत्री के आपत्तिजनक बयान पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने पूछा- शिवराज जी, आपके उम्मीदवार ने नारी के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया है, उसने भाजपा की सच्चाई सामने ला दी है। आप कल कहां मौन धरना देंगे, ये बताएं।
गौरतलब है कि बिसाहूलाल पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे और पहले भी अपने विवादास्पद बयान की वजह से सुर्खियों में रहे हैं।
