{"_id":"5f9946855572f0248f42fca4","slug":"madhya-pradesh-by-election-2020-acharya-pramod-krishnam-targets-shivraj-singh-chouhan-says-this-mama-is-the-mixture-of-marich-kansa-and-shakuni","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP By Election 2020 : आचार्य प्रमोद कृष्णम के शिवराज पर बिगड़े बोल, कहा- मारीच, कंस और शकुनि का निचोड़ है ये मामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP By Election 2020 : आचार्य प्रमोद कृष्णम के शिवराज पर बिगड़े बोल, कहा- मारीच, कंस और शकुनि का निचोड़ है ये मामा
Wed, 28 Oct 2020 03:53 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 28 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा प्रश्न हैं। इसलिए दोनों दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में पीछे नहीं हैं। नेताओं के बिगड़े बोल भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन्हें लेकर चुनाव आयोग उनको नोटिस भी दे रहा है।
विज्ञापन
अब उप्र के कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में मामा के रूप में लोकप्रिय चौहान की तुलना कंस, शकुनि और मारीच से कर दी है। आचार्य प्रमोद कृष्णम मप्र के शिवपुरी जिले के करैरा चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी त्यागी लाल जाटव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सभा में राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान पर निशाना साधते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'मारीच राक्षस, कंस और शकुनि मामा को इकट्ठा कर दिया जाए तो एक मामा शिवराज बनता है। त्रेता में मामा मारीच हुए। द्वापर युग में कंस मामा का नाम हुआ। इसके बाद शकुनि मामा ने छल और प्रपंच से पांडवों को बर्बाद कर दिया। तीनों मामाओं का कमीनापन निचोड़ दिया जाए, तो इससे मिलकर शिवराज मामा बनता है।"
विज्ञापन
15 वर्षों में भी कम नहीं हुई सत्ता की भूख
इस सभा में अपने भाषण की शुरुआत में ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'धार्मिक पौराणिक इतिहास में तीन तरह के मामाओं का जिक्र है। त्रेतायुग में पहला मामा हुआ मारीच, जिसने सीता माता के हरण के लिए प्रपंच रचा था। द्वापर के प्रारंभ में हुआ कंस मामा, जिसने देवकी के बच्चों का वध किया और तीसरा मामा महाभारत के दौर में शकुनि हुआ, जिसने पांडवों को छलने का षड्यंत्र रचा। लेकिन इन तीनों को मिला दो तब जाकर इनके निचोड़ से मामा शिवराज बना है।" उन्होंने कहा शिवराज ऐसे व्यक्ति हैं जो 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन इसके बाद भी उनकी सत्ता की भूख कम नहीं हुई।
भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगी
भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आचार्य कृष्णम के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा, 'कृष्णम का बयान आपत्तिजनक और शर्मनाक है। अब यह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश के भांजे-भांजियों से माफी मांगें।" इसके साथ ही उन्होंने कृष्णम के प्रचार करने पर रोक की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।
