{"_id":"60e2db638ebc3ec25207cc7b","slug":"madhya-pradesh-businessman-fakes-covid-report-to-get-away-from-wife-in-indore-booked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र: नवविवाहिता पत्नी से दूर रहने को बनाई कोरोना संक्रमित होने की जाली रिपोर्ट, पति पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र: नवविवाहिता पत्नी से दूर रहने को बनाई कोरोना संक्रमित होने की जाली रिपोर्ट, पति पर मामला दर्ज
Mon, 05 Jul 2021 03:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 05 Jul 2021 03:43 PM IST
सार
इंदौर के छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने सोमवार को बताया कि इस जालसाजी के खुलासे पर शहर की एक निजी प्रयोगशाला की शिकायत पर 26 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 469 (किसी फर्म की ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला हाल ही में दर्ज किया गया है। यह व्यक्ति नजदीकी कस्बे महू का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में निजी समस्याओं के चलते 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी से कथित तौर पर दूर रहने के लिए खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जाली रिपोर्ट तैयार कराई। बाद में इसका खुलासा होने पर युवक यानी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इंदौर के छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने सोमवार को बताया कि इस जालसाजी के खुलासे पर शहर की एक निजी प्रयोगशाला की शिकायत पर 26 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 469 (किसी फर्म की ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला हाल ही में दर्ज किया गया है। यह व्यक्ति नजदीकी कस्बे महू का रहने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी की फरवरी में शादी में हुई थी, लेकिन निजी समस्याओं के चलते उसने अपनी नवविवाहिता पत्नी से दूरी बना रखी थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन भी चल रही थी।
विज्ञापन
शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने इंदौर की एक निजी प्रयोगशाला की वेबसाइट से अन्य व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट डाउनलोड की और जालसाजी के जरिये इसमें अपना नाम लिख दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह जाली रिपोर्ट वॉट्सऐप के जरिये अपनी पत्नी तथा पिता को भेज दी और किसी को बिना बताए घर से गायब हो गया।
शुक्ला ने कहा कि आरोपी की जाली रिपोर्ट मिलते ही उसके परिजनों का माथा ठनका क्योंकि उसे कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे। बाद में परिजनों द्वारा निजी प्रयोगशाला से जानकारी लिए जाने पर इस व्यक्ति की जालसाजी का खुलासा हुआ।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विस्तृत छानबीन जारी है और आरोपी को ढूंढे जाने के बाद उसे नोटिस दिया गया है कि जांच में उसकी जब भी जरूरत होगी, वह पुलिस के सामने हाजिर हो जाएगा।
