{"_id":"5ecf2d4f78dd08324c7fe44d","slug":"madhya-pradesh-brother-in-law-comes-from-delhi-to-attend-sali-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: साली की शादी में शामिल होने दिल्ली से आया जीजा निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: साली की शादी में शामिल होने दिल्ली से आया जीजा निकला कोरोना संक्रमित
Thu, 28 May 2020 08:47 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 28 May 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में हर रोज कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार की लोगों से सावधानी बरतने की अपील का भी फायदा होते हुए नजर नहीं आ रहा है। लोगों की लापरवाहियों के चलते भी मामलों की संख्या अधिक हो रही है।
विज्ञापन
ऐसा ही लापरवाही का मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में सामने आया, जहां एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के शामिल होने के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 105 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। दरअसल, छिंदवाड़ा के रामबाग में एक शादी का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने आया जीजा कोरोना संक्रमित था।
विज्ञापन
शादी की रस्मों के दौरान ही पुलिस और प्रशासन की टीम वहां पहुंची और उन्होंने बताया कि दुल्हन का जीजा कोविड-19 से संक्रमित है तो शादी में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल ही लोगों की सूची बनाई। जिसमें पंडित, हलवाई, टैंट वाले समेत दूल्हा-दुल्हन के परिजन समेत 105 लोगों को क्वारंटीन कर दिया। बताया जा रहा है कि जीजा दिल्ली से शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
