{"_id":"61b1ef3d8e985966f7693ad4","slug":"madhya-pradesh-brother-in-law-along-with-son-killed-sister-in-law-in-shivpuri-market-cctv-footage-surfaced","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: शिवपुरी में भरे बाजार में देवर ने बेटे के साथ मिलकर भाभी की हत्या की, सीसीटीवी फुटेज आया सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: शिवपुरी में भरे बाजार में देवर ने बेटे के साथ मिलकर भाभी की हत्या की, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Thu, 09 Dec 2021 05:27 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 09 Dec 2021 05:27 PM IST
सार
शिवपुरी में भरे बाजार में देवर ने अपने बेटे के साथ मिलकर भाभी की हत्या कर दी। दोनों ने कुल्हाड़ी से इतने वार किए कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शिवपुरी में मर्डर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के भौंती कस्बे में गुरुवार दोपहर को ह्दय विदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते देवर राजकुमार भार्गव ने अपने बेटे राधाशरण के साथ मिलकर अपनी भाभी मंजू भार्गव की कुल्हाड़ी और बका मार-मारकर हत्या कर दी। अभी यह पता नहीं चल सका है कि दोनों परिवारों में विवाद क्या था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला की हत्या की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार भार्गव ने पहले भतीजे गिरिराज पर हमला किया था। वह बचने के लिए बाजार की ओर भाग निकला था। बेटे को बचाने के लिए मंजू भार्गव, उम्र-45 वर्ष, आगे आई तो राजकुमार और राधाशरण ने उसे ही घेर लिया। दोनों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने उस पर कुल्हाड़ी और बका से इतने वार किए कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने घटना को रिकॉर्ड कर लिया है।
पुलिस ने मंजू भार्गव के दूसरे बेटे विनय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि राजकुमार ने कुल्हाड़ी और उसके बेटे ने बका से मारकर मंजू भार्गव की हत्या की है। यह बात सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आई है। जिस बेटे पर पहले हमला किया गया था, वह फिलहाल घायल है। उसे जिला अस्पताल शिवपुरी में रैफर किया गया है।