फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Brother and sister drowned in a pit in Rajgarh, both innocent fell due to slipping while playing

Madhya Pradesh: राजगढ़ में गड्ढे में डूबे भाई-बहन, खेलते-खेलते पैर फिसलने से गिरे दोनों मासूम

Sat, 16 Jul 2022 08:04 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 08:04 AM IST
सार

राजगढ़ में दो बच्चे खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर पड़े, डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों भाई बहन थे। भाई की उम्र सात साल तो बहन की उम्र चार साल थी। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Brother and sister drowned in a pit in Rajgarh, both innocent fell due to slipping while playing
राजगढ़ में दो बच्चे गड्ढे में डूब गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों खेलते-खेलते शिवधाम कॉलोनी के प्लॉट में खोदे गए गड्ढे में पैर फिसलने से गिर पड़े। खोजबीन के दौरान गड्ढे में चप्पल दिखने से हादसे का पता चला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार को राजगढ़ की शिवधाम कॉलोनी में रहने वाले आर्मी जवान के बच्चों के साथ हुआ। बता दें कि मूलतछ मंडूला गांव के निवासी मुकेश राज वर्मा जम्मू में आर्मी में पदस्थ हैं। दो दिन पहले ही वे छुट्टी पर घर लौटे थे। उनके सात साल के मासूम बेटे अभिराज और 4 साल की बेटी आयुषी की खेलते-खेलते राजगढ़ की शिवधाम कॉलोनी में प्लॉट में खोदे गए गड्डे में डूबने से मौत हो गई। मुकेश का परिवार साल भर पहले ही बच्चों की पढ़ाई के लिए गांव छोड़कर राजगढ़ की शिवधाम कॉलोनी में रहने आया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को बच्चे बाहर खेल रहे थे, जब काफी देर तक वे नहीं दिखे तो उनकी तलाश शुरू हुई। काफी तलाश के बाद भी दोनों बच्चे नहीं दिखने से चिंता और बढ़ गई। बारीकी से ढूंढने पर पास ही प्लॉट के गड्ढे में भरे पानी में चप्पलें उतराती दिखीं, जब गड्ढे में खोजा गया तो दोनों बच्चों के शव मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed