मध्यप्रदेश: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती की तबीयत बिगड़ी, अरविंदो अस्पताल में किया गया शिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती की तबीयत बिगड़ गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंदौर के यूनिक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां से मंगलवार को अरविंदो अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया है।
अरविंदो अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की जानकारी जिराती ने खुद ट्वीट करके दी है। जिराती ने ट्वीट किया "साथियों नमस्कार, सेहत में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों और आदरणीय कैलाश विजयवर्गीय जी के निर्देश पर अब अरविंदो में उपचार करवा रहा हूं, आप लोगों की दुआओं का जल्द असर दिखाई देगा, मैं जल्द स्वस्थ होकर आप लोगों के बीच नई ऊर्जा के साथ आऊंगा, आप सब कोरोना प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें।"
साथियों नमस्कार
सेहत में सुधार न होने के कारण चिकित्सको और आदरणीय श्री @KailashOnline जी के निर्देश पर अब अरविन्दो में उपचार करवा रहा हूं,विज्ञापन विज्ञापन
आप लोगो की दुआओ का जल्द असर दिखाई देगा,में जल्द स्वस्थ होकर आप लोगो के बीच नई ऊर्जा के साथ आऊँगा
आप सब कोरोना प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें — Jitu Jirati (@jiratijitu) August 18, 2020
