फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh BJP tightened up for the by election appointed in charge in 24 assembly constituencies

मध्यप्रदेशः उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी

Fri, 05 Jun 2020 10:51 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh BJP tightened up for the by election appointed in charge in 24 assembly constituencies
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने आगामी उपचुनाव को लेकर 24 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन


इन 24 सीटों में मुरैना की पांच, भिंड-शिवपुरी की दो-दो, ग्वालियर की तीन, सागर, गुना, दतिया, अशोकनगर, देवास, अनूपपुर, रायसेन, आगर, मंदसौर, धार व इंदौर ग्रामीण की एक-एक सीट शामिल है। 
विज्ञापन


इस सूची में आप देख सकते हैं कि किसे किसे किस सीट की जिम्मेदारी दी गई है।  



भाजपा को झटका
बता दें कि मध्यप्रदेश उपचुनाव से पहले भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला ने भाजपा छोड़कर एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। शुक्ला भाजपा में अपनी अनदेखी से नाराज थे। इसलिए उन्होंने घर वापसी का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। बालेंदु शुक्ला ग्वालियर जिले से विधायक रहे हैं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद कुछ समय के लिए उन्होंने बसपा का दामन भी थामा था। शुक्ला भाजपा में अपनी अनदेखी के कारण नाराजगी जता चुके थे। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed