{"_id":"62a2d775a8a702091f1ee2d5","slug":"madhya-pradesh-bjp-s-conch-shell-for-victory-in-urban-body-bjp-s-candidate-lotus-flower-said-on-the-announcement-of-cm-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: नगरीय निकाय में विजय के लिए बीजेपी का शंखनाद, सीएम प्रत्याशियों की घोषणा पर बोले- BJP का प्रत्याशी कमल का फूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: नगरीय निकाय में विजय के लिए बीजेपी का शंखनाद, सीएम प्रत्याशियों की घोषणा पर बोले- BJP का प्रत्याशी कमल का फूल
Fri, 10 Jun 2022 11:02 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:02 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को बीजेपी ने बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बूथ क्रमांक 1260 की बूथ समिति की बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को बीजेपी ने बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बूथ क्रमांक 1260 की बूथ समिति की बैठक में भाग लिया।
मुख्यमंत्री शिवाज सिंह चौहान ने कहा कि आज नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विजय के लिए शंखनाद कर दिया है। शिवराज ने कहा कि मैंने वार्ड 47 की बूथ क्रमांक 1260 की बैठक में भाग लिया। हमारी बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और काम का बंटवारा किया। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि हमारी बूथ पर बीजेपी का जो भी पार्षद और महापौर प्रत्याशी घोषित होगा उसे विजय बनाएंगे। सीएम ने कहा कि यह बीजेपी है, जिसका प्रत्याशी कमल का फूल है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि हमारे प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन प्रदेश में आज प्रयास शुरू हो गया है। क्योंकि हम विकास और जनता की सेवा करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की सरकार ने भी विकास और जनता के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री केंद्र और प्रदेश की सरकार यह वार्ड का विकास भी करेगी। नगर का भी विकास करेंगे। यह विशेषकर गरीब कल्याण का काम भी करेगी। कोई भी परिवार ऐसा नहीं है, जिन तक गरीब कल्याण की योजनाएं ना पहुंची है। उन योजनाओं को बेहतर तरीके से तब ही पहुंचाया जा सकता है, जब स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी के लोग जीत कर आएं। हर बूथ पर कार्यकर्ता जुट गया है। जनता से संवाद और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए।
मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा के सवाल पर कहा कि कमल का फूल घोषित है। काम शुरू हो गया है। मैं भी निकल गया हूं।