फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: BJP's booth victory resolution campaign on June 10, CM and BJP President reviewed the preparations

Madhya Pradesh: भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान 10 जून को, सीएम और बीजेपी अध्यक्ष ने की तैयारियों की समीक्षा

Thu, 09 Jun 2022 07:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Jun 2022 07:39 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के बूथों पर 10 जून को ‘बूथ विजय संकल्प अभियान चलाएगी। इसकी तैयारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी ली।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP's booth victory resolution campaign on June 10, CM and BJP President reviewed the preparations
बीजेपी मुख्यालय में बैठक में शामिल सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के बूथों पर भारतीय जनता पार्टी 10 जून को ‘बूथ विजय संकल्प अभियान चलाएगी। इसकी तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ली।
विज्ञापन

 
बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में बैठक हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अभियान की तैयारियों के लिए पार्टी नेताओं से विचार विमर्श किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और नगरीय निकाय चुनाव का भारतीय जनता पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। 10 जून को एक साथ प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता बूथ विजय का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में विजय के लिए चुनावी समर में उतर चुकी है। 10 जून को औपचारिक रूप से पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर बूथ विजय का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण, नगरों एवं गांवों के विकास के लिए केवल भाजपा ने ही कार्य किया है। कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया था। हमने पुनर्निर्माण कर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की राह पर आगे बढाने का काम किया है। विकास का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से ही जनता के कल्याण का संकल्प पूरा होगा। चौहान ने कहा कि 10 जून को बूथ समिति और पन्ना समिति के कार्यकर्ता बूथ पर एकत्र होकर बूथ विजय की रणनीति बनाएंगे। विजय का संकल्प लेंगे और योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क के लिए निकल पडेंगे। इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता भाग लेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे भी अभियान के तहत भोपाल के एक बूथ पर पहुंचेंगे।

 
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय एवं ग्रामीण निकाय के बूथों पर बूथ विजय संकल्प अभियान चलाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता जीतेगा बूथ, जीतेगी भाजपा के मंत्र के साथ बूथ विजय का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि जिलों की चुनाव प्रबंध समिति, मंडलों की टीम, बूथ त्रिदेव सहित पूरी बूथ समिति इस अभियान की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचेंगे और बस्तियों में जाकर योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करेंगे।
           
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed