फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Bird flu knocked in Agar of MP, meat shops closed

मध्यप्रदेश: मप्र के आगर में बर्ड फ्लू की दस्तक, मांस की दुकानें करवाई बंद

Tue, 30 Nov 2021 04:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 04:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के आगर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद से आगर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। क्षेत्र की सभी मांस की दुकानें बंद करवा दी गई है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Bird flu knocked in Agar of MP, meat shops closed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट का मामला अभी चल ही रहा है कि बर्ड फ्लू की आमद ने चिंता बढ़ा दी है। मध्यप्रदेश के आगर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद से आगर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। क्षेत्र की सभी मांस की दुकानें बंद करवा दी गई है। संभवतः यह प्रदेश का पहला मामला है जहां अभी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले तक बर्ड फ्लू के कारण दहशत फैली हुई थी लेकिन बाद में यह थम गया। बीते दो साल कोरोना ने जान संकट में डाली। अभी भी कोरोना खत्म नहीं हुआ है और रोज नए वैरिएंट के सामने आने के कारण चिंता बढ़ी हुई है। इसी बीच उज्जैन के समीप स्थित आगर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है जिसने सबको चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों  आगर में बड़ी मात्रा में कौए मृत पाए गए थे। नगर पालिका एवं पशु चिकित्सा विभाग ने मृत कौओ के सैंपल भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी लैब भेजे थे। सैंपल की जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका ने आगर की सभी मांस की दुकानों को अगले सात दिनों तक बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed