फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Bhopal police arrested two SIMI terrorists from Khandwa, court had issued warrant

मध्य प्रदेश: भोपाल पुलिस ने खंडवा से दो सिमी सदस्यों को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने किया था वारंट जारी

Fri, 04 Feb 2022 10:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 10:05 PM IST
सार

राजधानी पुलिस ने खंडवा से सिमी के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। पेशी पर नहीं आने पर आरोपी रफिक पिता वकील और बबलू के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।   

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Bhopal police arrested two SIMI terrorists from Khandwa, court had issued warrant
Bhopal: भोपाल पुलिस ने सिमी के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने खंडवा से सिमी के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ वर्ष 2014 में केन्द्रीय जेल भोपाल में अच्छा खाने देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। इस मामले में केन्द्रीय जेल प्रशासन ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसकी पेशी पर नहीं आने पर आरोपी रफिक पिता वकील और बबलू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।  
विज्ञापन

 
इंदौर और खंडवा शहर से वर्ष 2011-12 में प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े लोगों को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों को भोपाल के केन्द्रीय जेल में रखा गया था। इसमें आरोपी रकीब पिता वकील और बल्लू उर्फ बाल्यान भी शामिल थे। इन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ जेल के खाने पर सवाल उठाते हुए अच्छे खाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। इस पर केन्द्रीय जेल प्रशासन ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जेल से छूटने के बाद भी इन पर भूख हड़ताल करने के मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, लेकिन आरोपी पेशी पर नहीं आ रहे थे। इसे लेकर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गांधी नगर पुलिस ने दोनों को खंडवा से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed