फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh Before Diwali Power sector employees on strike for their demands in Madhya pradesh

मध्यप्रदेश: पॉवर सेक्टर के कर्मचारी दिवाली से पहले मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर  

Mon, 01 Nov 2021 02:12 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 02:12 PM IST
सार

फोरम के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर वीकेएस परिहार ने कहा कि राज्य सरकार की बिजली कपंनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने अपनी पांच-सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Madhya pradesh Before Diwali Power sector employees on strike for their demands in Madhya pradesh
मांगों में महंगाई भत्ते (डीए) के 50 प्रतिशत बकाया के भुगतान और अक्टूबर के वेतन में विलंबित वेतनवृद्धि की मांग की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सरकारी पावर कंपनियों के कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस यानी सोमवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांगों में बकाया डीए के भुगतान, विलंबित वेतनवृद्धि की राशि, वेतन में बढ़ोतरी और दिवाली से पहले बोनस शामिल है। बिजली कर्मचारियों और इजीनियरों के मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम (MPUFPEE) ने पिछले हफ्ते हड़ताल की चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन


फोरम के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर वीकेएस परिहार ने कहा कि राज्य सरकार की बिजली कपंनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने अपनी पांच-सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसमें महंगाई भत्ते (डीए) के 50 प्रतिशत बकाया के भुगतान और अक्टूबर के वेतन में विलंबित वेतनवृद्धि की मांग की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, फोरम ने राज्य के बिजली मंत्री और विभाग के प्रमुख सचिव से कई बार मुलाकात की है और उनसे अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की है। इस दौरान आश्वासन तो मिले लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ। एमपीयूएफपीईई सरकारी बिजली कंपनियों के इंजीनियरों और कर्मचारियों के 11 संगठनों का फोरम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिहार ने कहा कि हमारी अन्य मांगों को वेतनवृद्धि और संविदा इंजीनियरों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और दिवाली से पहले आउटसोर्स आधार पर जुड़े हुए कर्मचारियों को अक्टूबर के महीने में वेतन का भुगतान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed