फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly elections: SPAKS to contest all 230 seats, 60 candidates finalised

सपाक्स सभी 230 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, 60 प्रत्याशी तय

Sat, 15 Sep 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 15 Sep 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly elections: SPAKS to contest all 230 seats, 60 candidates finalised
सपाक्स

सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) ने आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। सपाक्स ने चुनाव लड़ने के लिए अपने 60 से ज्यादा प्रत्याशियों से सहमति जता दी है। जिसके बाद सभी उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी अभियान में डट गए हैं। 

विज्ञापन


सपाक्स के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और अन्य राजनीतिक पार्टियों को चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चुनाव में सपाक्स एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, जातिगत आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ देना, शिक्षा में आरक्षण को खत्म करने जैसे मुद्दों को उठाएगी। 
विज्ञापन


त्रिवेदी ने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही राजनीतिक दलों ने हमेशा जातिगत राजनीति की है और लोगों को आपस में लड़ाया है। हम लोगों से जुड़े मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं और इसलिए लोग हमासे जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाक्स से सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस, सेना के अधिकारी बड़ी संख्या में जुड़ गए हैं। अन्य राजनीतिक दलों के कुछ बड़े नाम भी सपाक्स में शामिल हो रहे हैं। हम ऐसे नेताओं को आने का निमंत्रण दे रहे हैं जो हमारे विचारों से सहमत हैं, लेकिन पार्टी के कारण इस दिशा में काम नहीं कर पा रहे हैं। 


एक फीसदी ही उठा पा रहे फायदा 

हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को दी जा रही सुविधाओं का लाभ हकदारों तक नहीं पहुंच रहा है। इस वर्ग के सिर्फ एक फीसदी लोगों ही इसका फायदा उठा पा रहे हैं। कई लोगों की तो तीन-तीन पीढ़ियों ने एक के बाद एक लाभ लिया है। हम इस वर्ग के लोगों को भी समझा रहे हैं कि हम आपके साथ हैं और सरकार आपसे किस तरह आपका हक छीन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed