फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh assembly elections: Raghogarh is big challenge for BJP

दिग्विजय के किले राघौगढ़ का तिलिस्म तोड़ना भाजपा के लिए चुनौती, इस उम्मीदवार पर खेला दांव  

Fri, 02 Nov 2018 02:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh assembly elections: Raghogarh is big challenge for BJP
दिग्विजय सिंह
भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कुल 177 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। सीएम शिवराज सिंह बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ से भूपेंद्र रघुवंशी को टिकट दिया गया है।  
विज्ञापन


राघौगढ़ सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और भाजपा के लिए हमेशा से एक चुनौती रही है। पिछले विधानसभा में भाजपा ने जिस उम्मीदवार पर दांव खेला था उसे 58,204 मतों से करारी हार का सामना करना पड़ा था।  इस बार भाजपा ने भूपेंद्र रघुवंशी पर दांव खेला है। 
विज्ञापन


पहले दिग्विजय सिंह यहां से जीतते रहे और फिर किला समर्थक उम्मीदवार ही जीत का परचम लहराता रहा। तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा इस किले को भेद नहीं पाई। 

2003 के चुनाव में भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को इस सीट से टिकट दिया, लेकिन वह भी दिग्विजय सिंह के आगे टिक नहीं सके। 2008 में कांग्रेस ने मूलसिंह दादाभाई को टिकट दिया जिन्होंने भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह रघुवंशी को हराया। रघुवंशी को इस बार फिर यहां से टिकट मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस की इस सीट पर अब नई युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व है। 2013 चुनाव में कांग्रेस ने दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह को उम्मीदवार बनाया था जो मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के राधेश्याम धाकड़ को हराया था। 


इस बार भाजपा ने भूपेंद्र रघुवंशी पर दांव खेला है जो 2008 में यहां से चुनाव हार चुके हैं। देखना है कि भाजपा का दांव इस बार कितना काम आता है। दिग्विजय सिंह इस बार चुनाव प्रचार से भी दूर हैं और टिकट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया से टकराव की खबरें भी हैं। ऐसे में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने की उम्मीद है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed