फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: satta ka semifinal katni MP

सत्ता का सेमीफाइनल: कटनी की जनता ने कहा, एक नागनाथ तो दूसरा सांपनाथ

Sun, 04 Nov 2018 05:03 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: satta ka semifinal katni MP
कटनी में सत्ता का सेमीफाइनल
मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा कटनी। संवाददाता वैभव कुमार ने आम जनता से बात करके यहां का मूड जानने की कोशिश की। 
विज्ञापन


उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि कटनी की जनता क्या कहा। इ, बहस में शामिल हुए कांग्रेस की ओर से मनोज गुप्ता, आप उम्मीदवार सुनील मिश्रा और भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता। 
विज्ञापन

मनोज गुप्ता ने कहा कि यहां नगर निगम भारी लापरवाही करता है। कांग्रेस के समय में सभी विकास हुए। भाजपा सरकार में टैक्स बढ़े, महंगाई बढ़ी और मौतें हुईं। भाजपा शासन में यही विकास हुआ है। करोड़ों की योजना कागजों पर ही चल रही है। पार्षद से लेकर पीएम तक भाजपा के हैं, पर विकास नहीं हुआ। नगर निगम में सिर्फ कमीशनबाजी का खेल चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आप उम्मीदवार सुनील मिश्रा ने कहा कि कटनी की जनता कांग्रेस-भाजपा को नकार चुकी है। हमने छोटी-छोटी चीजों को लेकर आंदोलन किया है, भूख हड़ताल की, कटनी जेल तक यात्रा की। सत्ता में आए तो शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधायों पर काम करेंगे। हम 90 दिनों में काम करके दिखाएंगे। 
 
भाजपा समर्थकों ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास के काम कर रही है। किसानों के लिए सरकार ने बहुत काम किया है। आज गांव गांव में पेयजल व्यवस्था है। कुछ पंचायतों में कांग्रेस के लोग बैठे हैं वो लोग रोड़ा अटकाते हैं। जहां तक पलायन की बात है तो भारत में सबको आजादी है कि वो काम के लिए कहां जाए या न जाए। 

जनता के तीखे सवाल 

वहीं जनता ने नेताओं से तीखे सवाल पूछे। लोगों ने कहा- आज अखबार में छपा है कि किसानों की स्थिति खराब है। इनकी सरकार सो रही है। भाजपा के मंत्री हैं, विधायक हैं और महापौर भी। पर काम क्यों रुके हुए हैं, रिवर रोड पुल नहीं बना, बेसिक चीजें नहीं हैं। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस के समय पुल की हालत खराब थी इसलिए भाजपा को चुना था, लेकिन आज भी कई मुद्दों पर प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। नेता बताएं कि कटनी में कितना विकास हुआ और कितना विनाश। कौन से उद्योग धंघे लगे, एक नागनाथ है तो दूसरा सांपनाथ। 


संदीप दुबे ने कहा कि कांग्रेस सरकार में घिनौची पुल पर लोग बह गए। वहीं, एके खान ने कहा कि मैं दोनों पार्टियों से पूछना चाहता हूं कि जब भी विकास की बात आती है तो वो जवाब क्यों नहीं देते। क्या हुआ किसानों, मजदूरों का। कटनी के हजारों मजदूर दिल्ली गुजरात में पड़े हुए हैं। व्यंकटेश मिश्रा ने कहा कि यहां तकनीकी कारणों से पुल नहीं बन सका, डिजायन चेंज होता रहा, जनता का पैसा बर्बाद हुआ। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed