{"_id":"5c1236b742c7925d6e4fd2a5","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-results-2018-shivraj-chouhan-says-will-not-go-to-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज का केंद्र की राजनीति में जाने से इनकार, कहा- मध्यप्रदेश में रहूंगा और यही मरूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज का केंद्र की राजनीति में जाने से इनकार, कहा- मध्यप्रदेश में रहूंगा और यही मरूंगा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Dec 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
शिवराज का केंद्र की राजनीति में जाने से इनकार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्र की राजनीति में नहीं जाना चाहते। उन्होंने इसे लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है। आज पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने कहा, मैं केंद्र में नहीं जाऊंगा, मैं मध्यप्रदेश में रहूंगा और मध्यप्रदेश में ही मरूंगा। बता दें कि प्रदेश में हार के बाद भाजपा में मंथन का दौर चल रहा है। कयास शिवराज चौहान को केंद्र की राजनीति में भेजे जाने के भी लग रहे हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा के लगातार 15 साल के शासन का अंत किया है। चुनाव में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीटें मिलीं। कांग्रेस बहुमत से दो अंक दूर रह गई लेकिन बसपा और निर्दलीयों के समर्थन से अब वह सरकार बनाने जा रही है। हालांकि सीएम पद को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची जारी है। कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ही दावेदार बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
चुनाव में हार के बाद शिवराज चौहान ने 12 दिसंबर को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। उन्होंने हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा था कि मैं जनादेश स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष में रहकर जनता की लड़ाई को जारी रखूंगा।Outgoing Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan: I will not go to centre, I’ll live in Madhya Pradesh and die in Madhya Pradesh. pic.twitter.com/3J1I3Cuyao
— ANI (@ANI) December 13, 2018विज्ञापन