मध्यप्रदेश: राकेश सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की, शाह से मिली नसीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा सौंपने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को इस्तीफे की पेशकश की। हालांकि शाह ने इसे टालते हुए डटकर काम करने को कहा। गुरुवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हो सकती है। इसमें तीनों राज्यों में मिली हार की समीक्षा होगी। मप्र की भाजपा इकाई केंद्रीय नेतृत्व से नेता प्रतिपक्ष के नाम की चर्चा कर सकती है। बताया जा रहा है कि संगठन लोकसभा चुनाव तक शिवराज को ही इस भूमिका में रख सकता है।
BJP President Amit Shah did not accept the resignation of Rakesh Singh from the post of BJP's Madhya Pradesh unit chief and asked him to work hard https://t.co/abKHk44tVr
— ANI (@ANI) December 13, 2018
