{"_id":"5c025871bdec2241975ff164","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-police-registers-fir-against-bjp-mp-chintamani-malviya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पुलिस को दी थी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पुलिस को दी थी गालियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Updated Sat, 01 Dec 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
चिंतामणि मालवीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में प्रवेश करने के दौरान पुलिस को गालियां देना भाजपा सांसद प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय को मंहगा पड़ गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एक दर्जन धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। सांसद के अलावा पुलिस ने 8 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
महाकाल पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धमकी देने, अपशब्द कहने और महाकालेश्वर मंदिर अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। शुक्रवार को मंदिर में प्रवेश करने के दौरान सांसद ने पुलिस को कथित तौर पर अपशब्द कहे थे। जब उनका यह वीडियो वायरल हो गया तो सफाई देते हुए उन्होंने कहा- एक अतिवाद व्यवहार की प्रतिक्रिया में दूसरा अतिवाद होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
इस मामले की शुरुआत तब हुई जब शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे परिवार के साथ महाकाल के मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे। उनकी अगवानी पूजा की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा सासंद भी मंदिर के अंदर प्रवेश करना चाह रहे थे। मगर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने कोशिश की। जिसपर वो आग बबूला हो गए।
विज्ञापन
28 नवंबर को राज्य में मतदान होने के बाद भाजपा और पुलिस के बीच का तालमेल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। पहले हैलिपेड पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम बंसल और पुलिस अधिकारी के बीच बहस हुई। इसके बाद महाकाल मंदिर में तैनात पुलिसबलों ने सांसद सहित अन्य नेताओं को रोक दिया। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब प्रोफेसर मालवीय विवादों में फंसे हैं। इससे पहले वह पटाखे जलाने को लेकर दिए उच्चतम न्यायालय के फैसले का भी विरोध कर चुके हैं।
Madhya Pradesh: Police registers FIR against BJP MP from Ujjain, Chintamani Malviya for allegedly misbehaving with the police while entering a temple yesterday. (file pic) pic.twitter.com/WrSjDYCCCq
— ANI (@ANI) December 1, 2018
