फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election: Chauhan said not temple but development is the real issue

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मंदिर नहीं विकास है मुद्दा

Sat, 17 Nov 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 17 Nov 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election: Chauhan said not temple but development is the real issue
शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश में मतदान होने को अब केवल कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियों ने लोगों को लुभाने के लिए अपनी कमर कस ली है। सत्ता पर 15 साल से राज कर रही भाजपा पर जहां अपनी साख को बरकरार रखने का दबाव है। वहीं विपक्षी पार्टी सत्ता की चाबी को पाना चाहती है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक साक्षात्कार दिया है। जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की है।

विज्ञापन


शिवराज का कहना है कि पिछले तीन चुनावों की तुलना में इस चुनाव में कोई बहुत अतंर नहीं है। यह केवल धारणा का मामला है। उन्होंने बताया कि 2008 में भी लोग कह रहे थे कि भाजपा हार जाएगी लेकिन हमने 143 सीटों पर जीत दर्ज की और सत्ता में वापसी की। इस बार भी हम बहुत बड़े बहुमत से जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है जबकि हम 15 सालों के विकास और कल्याणकारी कामों के आधार पर लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की तरह वह राम मंदिर के मामले पर क्यों नहीं बोल रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'मंदिर अपनी जगह है। मध्यप्रदेश में मुद्दा है विकास। विकास और विचार। हम लोगों के पास और ज्यादा विकास और अच्छी नीयत के वादे के साथ जा रहे हैं।' पार्टी में दरार की खबरों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी मेरे साथ है। ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि कांग्रेस मुझे और मेरे परिवार को निशाना बना रही है। उनके पास असल में कोई मुद्दे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट बंटवारे के बाद राज्य में पैदा हुए तनाव को लेकर शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में भी उतना ही असंतोष हैं। वहां ज्यादा बागी हैं। यह हर चुनाव में होता है। कुछ असंतुष्ट नेता अपनी नाराजगी व्यक्त करते हैं और हम उन्हें मना लेते हैं। हमने अपनी पार्टी के कई नेताओं को नामांकन पत्र वापस लेने के लिए मना लिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या 30 सीटों के बागी उनका खेल बिगाड़ सकते हैं तो मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी हमारी संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेंगे। हम अपने विकास को लेकर मजबूत हैं। मेरा प्रचार अभियान चोटी पर है। हमारे पास पीएम नरेंद्र मोदी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed